एक्सप्लोरर

वक्फ बिल: RJD का दावा- CM नीतीश कुमार की पार्टी में होगी टूट, PM मोदी का भी नाम लिया

Waqf Amendment Bill 2025: अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि मुझे घोर आश्चर्य है कि नीतीश कैसे वक्फ विधेयक का समर्थन कर रहे हैं? सत्ता के लिए लोग नीतीश के साथ हैं. जल्द भगदड़ मचेगी.

Waqf Amendment Bill 2025: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद लगातार विपक्षी पार्टियां हमलावर हैं. गुरुवार (03 अप्रैल) को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि इमरजेंसी के कारण अब तक की सबसे कद्दावर नेता इंदिरा गांधी को जाना पड़ा था. इस विधेयक के कारण मोदी सरकार को जाना पड़ेगा. उन्होंने जेडीयू में भगदड़ (टूट) मचने का भी दावा किया.

आरजेडी नेता ने कहा कि शासन अच्छा वही माना जाता है जो माइनॉरिटी का ख्याल रखे. वक्फ विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ साजिश है. उनके अधिकारों का हनन है. जेडीयू के मुस्लिम नेता वक्फ विधेयक का विरोध कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने कई काल देखे हैं वह विरोध करेंगे. जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है. सत्ता के लिए लोग नीतीश के साथ हैं. जल्द भगदड़ मचेगी.

'कुछ लोगों ने नीतीश को अपने में किया'

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आगे कहा, "मुझे घोर आश्चर्य है कि नीतीश कैसे वक्फ विधेयक का समर्थन कर रहे हैं? उनके बारे में कहा जाता है कि वह बीमार हैं. मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने नीतीश को अपने वश में कर लिया है वरना नीतीश कभी इसका समर्थन नहीं करते. वक्फ संशोधन विधेयक से मुस्लिम समाज, मुस्लिम संगठन (पॉलिटिकल-नॉन पॉलिटिकल) सहमत नहीं हैं."

'वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन कर जेडीयू एक्सपोज'

उधर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी जेडीयू में टूट का दावा किया. कहा कि लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन कर जेडीयू एक्सपोज हो गई. नीतीश का तथाकथित सेक्युलर चोला बेनकाब हो गया. जेडीयू के मुस्लिम एवं गैर मुस्लिम नेताओं में भी भारी आक्रोश है. जो नजर भी आ रहा है. जेडीयू में विरोध के स्वर उठ रहे हैं. बिहार सरकार धराशायी हो सकती है. जेडीयू को बचाना अब मुश्किल है.

मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि इस विधेयक के जरिए बीजेपी ने सभी सहयोगी दलों को निगल लिया. वक्फ विधेयक संविधान विरोधी है. विधेयक में जो भी प्रावधान किए गए हैं वह सब सरकार ने अपने बचाव में किया है जिसका पालन नहीं होगा. 

बता दें कि लोकसभा में जेडीयू ने विधेयक का समर्थन किया लेकिन पार्टी दो हिस्सों में बंटती दिख रही है. मुस्लिम नेताओं में नाराजगी है. गुलाम गौस के बाद बलियावी ने भी पुरजोर विरोध किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को फिर 'नकारा'? CM फेस पर 'चुप्पी' वाले बयान से बवाल मचना तय!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्यकर्ताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- 'मैं हूं न...', क्या दबाव में लिया फैसला?
कार्यकर्ताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- 'मैं हूं न...', क्या दबाव में लिया फैसला?
Bihar News: रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, 301वीं रैंक की हासिल
बिहार: रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, 301वीं रैंक की हासिल
Nitish Kumar 'नीतीश कुमार को डिप्टी PM या फिर गृह मंत्री...', BJP से किसने कर दी ये बड़ी मांग?
'नीतीश कुमार को डिप्टी PM या फिर गृह मंत्री...', BJP से किसने कर दी ये बड़ी मांग?
Bihar New CM Live: बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'
Live: JDU की बैठक में नीतीश कुमार बोले, 'हम राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे, राजनीति में हैं'

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget