एक्सप्लोरर

'नीतीश बाबू! वक्फ कोई चंदा नहीं, जो...', इमरान प्रतापगढ़ी का भाषण शेयर कर बिहार कांग्रेस ने साधा निशाना

Waqf Bill Passed: राज्यसभा में वक्फ बिल पर इमरान प्रतापगढ़ी ने शायराना अंदाज में हमला बोला है. उन्होंने कहा कि BJP के पास मुस्लिम सांसद तक नहीं, फिर भी मुस्लिम हित का दावा करते हैं.

Waqf Bill News: गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया. लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी यह बिल पास हो गया. इस दौरान संसद में पक्ष और विपक्ष की ओर से जोरदार बहस देखने को मिली. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने अपने भाषण में कई पार्टियों पर नाम लेते हुए भी निशाना साधा.

अब वक्फ बिल पर इमरान प्रतापगढ़ी का भाषण वायरल हो रहा है. उन्होंने एनडीए गठबंधन में शामिल लगभग हर पार्टी पर शायराना अंदाज में निशाना साधा. उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार हों, चंद्रबाबू नायडू हों, जयंत चौधरी हों, चिराग पासवान हों, देवेगौड़ा हों या जीतनराम मांझी हों...सबको समझना पड़ेगा कि जब जंगल में आग लगती है तो न वो बरगद बचते हैं जो हवा को आंधी में तबदील करते हैं, न वो बांस बचते हैं जो आपसी रगड़ से चिंगारी पैदा करते हैं. मैं आज जद पे अगर हूं तो खुश-गुमान न हो, चराग सब के बुझेंगे हवा किसी की नहीं"

बिल पर बोलने के लिए एक भी मुस्लिम सांसद नहीं- इमरान प्रतापगढ़ी
इस भाषण में उन्होंने कहा कि जिस बिल को बीजेपी सरकार मुस्लिमों के हित का बता रही है, उसी बिल पर बात करने के लिए बीजेपी के पास एक भी मुस्लिम समुदाय का सांसद नहीं है, जो पार्टी (BJP) वक्फ बिल को मुस्लिम महिलाओं के लिए बता रही है, उसी पार्टी के पास न तो लोकसभा, राज्यसभा और न ही देश के किसी भी विधानसभा में एक भी मुस्लिम महिला सांसद या विधायक है. 

बिहर कांग्रेस ने साधा नीतीश पर निशाना
दूसरी तरफ बिहार कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी के इस भाषण को 'एक्स' पर पोस्ट किया. इस पोस्ट के साथ बिहार के सीएम और एनडीए गठबंधन में शामिल जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बिहार कांग्रेस ने लिखा, "नीतीश बाबू! वक्फ कोई चंदा नहीं, जो सियासत की थाली में परोस दिया जाए!" बता दें कि इस साल के अंत तक बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बिल का विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ता है ये तो वक्त ही बताएगा.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget