एक्सप्लोरर

Watch: RJD के ताबूत वाले बयान पर भड़के पशुपति पारस, लालू यादव की पार्टी के लिए क्या बोले गए केंद्रीय मंत्री?

Pashupati Kumar Paras: नए संसद भवन की तुलना ताबूत से किए जाने से जुड़े आरजेडी के विवादित ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का बयान सामने आया है.

पटना: नई दिल्ली में रविवार को पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया. नई संसद को लेकर लालू यादव की पार्टी आरजेडी द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर सियासी हलचल तेज है. न केवल बिहार बल्कि देश भर से नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. विभिन्न पार्टियों के नेताओं द्वारा मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का बयान भी सामने आया है. 

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने क्या कहा?

आरजेडी के बयान पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि ये अच्छी बात नहीं है. उन्होंने ट्वीट किया '' हो सकता है कि उन्हें (राजद) इसी तरह की शिक्षा मिली हो. यह देश के लिए गर्व का क्षण था लेकिन ये (राजद) लोग ट्विटर पर कुछ भी लिख रहे हैं, यह अच्छी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला मौका है जब देश के लोग गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. 

जानें क्या है पूरा मामला ?

दरअसल रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद लालू यादव की पार्टी आरजेडी का नए संसद भवन को लेकर विवादित ट्वीट सामने आया. इसके जरिये पार्टी ने नए संसद भवन पर तंज कसा. आरजेडी ने ट्वीट कर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दी है. आरजेडी ने ताबूत के साथ नए संसद भवन की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया-  ''ये क्या है?''. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है. बीजेपी ने आरजेडी सांसद से इस्तीफे की मांग की है. 

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने कहा- क्या भारत पहले जीरो के अंदर बैठा था

वहीं RJD के विवादित ट्वीट पर बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने रविवार को कहा था कि इनका काम केवल मोदी जी का विरोध करना है. क्या भारत पहले जीरो के अंदर बैठा था पहले संसद की आकृति तो जीरो की तरह ही थी, तो क्या भारत तब जीरो की तरह धरातल में जा रहा था. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Summer Camp: इस बार गर्मी की छुट्टियों में लगेगा समर कैंप, मस्ती के साथ होगी पढ़ाई भी, जानें नई पहल की बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rohtas News: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में लॉ छात्रा की मौत, फंदे से लटकी थी, फरवरी में हुई थी सगाई
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस
'मैं 5 बार सांसद बना, तब गिरिराज सिंह पैदा भी नहीं हुए थे', लोकसभा में भड़के पप्पू यादव, 'भूंजे' पर हुई बहस

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget