एक्सप्लोरर

कौन हैं नरेंद्र नारायण यादव? जो निर्विरोध चुने गए बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

Narendra Narayan Yadav Profile: नरेंद्र नारायण यादव पहली बार साल 1995 में आलमनगर सीट से विधायक चुने गए थे. साल 2005 में नीतीश कुमार की सरकार में पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला.

Who Is Narendra Narayan Yadav: बिहार में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) शुक्रवार (23 फरवरी) को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के तौर पर निर्विरोध चुन लिए गए हैं. पार्टी नेता महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इस पद पर चुनाव कराया गया. पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव करीब 73 साल के हैं और 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

नरेंद्र नारायण यादव का मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट से लगातार 7वां कार्यकाल है. जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के दौरान उन्होंने एक्टिव पॉलिटिक्स की शुरुआत की थी. नरेंद्र नारायण यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते नेताओं में शुमार किए जाते हैं. 

कौन हैं नरेंद्र नारायण यादव?

नरेंद्र नारायण यादव जेडीयू के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं. वो बिहार के मधेपुरा जिला के पुरैनी प्रखंड स्थित बालाटोल के निवासी हैं. नरेंद्र नारायण के सियासी सफर की शुरुआत साल 1968 में हुई. जेपी आंदोलन के दौरान वो चर्चा में आए थे और यहीं से उन्होंने सक्रिय तौर से राजनीतिक जीवन में कदम रखा. राजनीति में एक लंबी यात्रा के बाद पहली बार साल 1995 में आलमनगर सीट से विधायक चुने गए थे. आलमनगर सीट अभी भी वो विधायक हैं और ये उनका 7वां कार्यकाल है. 

नीतीश कुमार की सरकार में बने मंत्री

नरेंद्र नारायण यादव को साल 2005 में नीतीश कुमार की सरकार में पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला. उन्हें उस वक्त राज्य सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी. नरेंद्र नारायण 2010-2014 तक प्रदेश की सरकार में राजस्व और भूमि सुधार के साथ ही लॉ डिपार्टमेंट के मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभाई.
 
नरेंद्र नारायण यादव की विपक्षी नेताओं से अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नरेंद्र नारायण यादव को सदन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है. नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ने सभी विपक्षी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण प्रश्नकाल के दौरान सदन में व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए. उन्होंने विपक्षी सदस्यों से विधानसभा सत्र के दौरान सदन के संचालन से संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की.

ये भी पढ़ें: Bihar Vidhan Parishad Election 2024: मई में होगा बिहार विधान परिषद का चुनाव, CM नीतीश कुमार समेत इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: CM नीतीश कुमार का 23 से 26 मार्च तक समृद्धि यात्रा का 5वां चरण, इन जिलों का करेंगे दौरा
पटना: CM नीतीश कुमार का 23 से 26 मार्च तक समृद्धि यात्रा का 5वां चरण, इन जिलों का करेंगे दौरा
Eid 2026: नीतीश कुमार ने मुस्लिम भाई-बहनों को दी ईद की बधाई, कहा- 'खुदा इस मुबारक दिन पर…'
नीतीश कुमार ने मुस्लिम भाई-बहनों को दी ईद की बधाई, कहा- 'खुदा इस मुबारक दिन पर…'
बिहार: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर मुकेश सहनी की प्रतिक्रिया, सरकार से कहा- 'तत्काल…'
बिहार: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर मुकेश सहनी की प्रतिक्रिया, सरकार से कहा- 'तत्काल…'
बिहार में अब नीतीश नहीं 'सम्राट मॉडल' चलेगा? उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
बिहार में अब नीतीश नहीं 'सम्राट मॉडल' चलेगा? उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?
ईरान पर Donald Trump का चौंकाने वाला दावा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
Embed widget