एक्सप्लोरर

Womens Safety Device: लड़कियों को छूते ही झटका देगी ये मशीन, लोकेशन के साथ कॉलिंग सिस्टम, दाम भी बहुत कम

Patna News: डिवाइस को पटना के रहने वाले शशांक दुबे ने बनाया है. शशांक नौवीं कक्षा के छात्र हैं. इस डिवाइस में कई खासियत है. पढ़िए इस सेफ्टी डिवाइस के बारे में.

पटना: लड़कियों या महिलाओं को सड़क पर बदमाशों ने टच किया तो वे 15 से 20 मिनट के लिए बेहोश हो सकते हैं. झटका लगेगा वो अलग. इसके साथ ही मुसीबत में महिलाएं या लड़कियां पड़ीं तो वे तुरंत सहायता के लिए मदद मांग सकती हैं. परिजनों को लोकेशन के साथ पुलिस को भी सूचना दे सकती हैं. कुछ ऐसा ही डिवाइस तैयार किया है पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले शशांक दुबे ने जो नौवीं कक्षा के छात्र हैं. 

शशांक ने बताया कि यह डिवाइस ना सिर्फ शॉक देगा बल्कि परिजनों और पुलिस को भी लोकेशन की जानकारी देगा. यह प्रोटेक्टर पोर्टेबल डिवाइस है. इस डिवाइस में तीन फीचर है. हला लोकेशन स्क्रीनिंग, दूसरा कॉलिंग सिस्टम और तीसरा शॉकिंग सिस्टम. इस डिवाइस में सिम कार्ड है जो 2जी या 3जी नेटवर्क पर काम करेगा.

पहला- लोकेशन स्क्रीनिंग सिस्टम

शशांक ने लोकेशन स्क्रीनिंग सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर कोई भी लड़की या महिला अपने पास डिवाइस रखती है और कोई लफंगा या रेपिस्ट उसका पीछा करता है तो बटन दबाते ही तुरंत सिम कार्ड में डाले गए मोबाइल नंबर पर मैसेज लोकेशन के साथ चला जाता है. परिजन या पुलिस को तुरंत सूचना मिल जाएगी कि लड़की उस जगह पर खतरे में है.

दूसरा- कॉलिंग सिस्टम

डिवाइस का दूसरा फीचर है कॉलिंग सिस्टम. बटन दबाते ही सभी के मोबाइल नंबर पर कॉल चला जाता है और लोकेशन के साथ बताता है कि खतरा है.

तीसरा- शॉकिंग सिस्टम

यह तीसरा फीचर खास है. अगर लगता है कि लफंगा या कोई शख्स आप पर गलती नीयत से अटैक करने वाला है तो इस बटन को दबा सकते हैं. यह बटन दबते ही 440 वोल्ट का झटका लगेगा. कम से कम 10 से 15 मिनट तक अटैक करने वाला बेहोश हो जाएगा.

बनाया जा सकता है छोटा डिवाइस

शशांक ने बताया कि अभी जो उसने डिवाइस बनाया है वह साइज में बड़ा है. अगर कोई कंपनी इसे बनाना चाहे तो छोटा भी बना सकती है. हम खुद कंपनी खोल सकते हैं तो इसके लिए एक अच्छे इंजीनियर को हायर कर कोडिंग बताएंगे. यह डिवाइस सेमीकंडक्टर है. इसे छोटे सर्किट में कन्वर्ट किया जा सकता है. पर्स में या जूते में रखा जा सकता है.

शशांक ने बताया कि अभी तक जो विदेशों में टेक्नोलॉजी है वह सिर्फ शॉक सिस्टम है. इसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये है, लेकिन उनके द्वारा तैयार किए गए डिवाइस को 900 में बनाया जा सकता है. बड़े लेवल पर इसे बनाया जाए तो इसका खर्च और भी कम आएगा. 1000 रुपये के आसपास डिवाइस उपलब्ध हो जाएगा. शहर से लेकर गांव की भी लड़कियां या महिलाएं इसे खरीद सकती हैं.

शशांक ने बताया कि उनके पिता बुद्धदेव स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क हैं. मां हाउसवाइफ हैं. दो भाइयों में सबसे बड़े हैं. पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में नौवीं क्लास के छात्र हैं. उन्हें बचपन से कुछ करने की चाहत थी. बताया कि बचपन में खिलौना मिलता था तो वे उसे खोलकर, उसका मोटर निकालकर फैन बनाते थे. कुछ नया करने की सोचते थे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सजा के डर से शिक्षक ने किया मरने का नाटक, अपनी चिता सजा कर कोर्ट में भेजी फोटो, अब 14 साल की जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget