एक्सप्लोरर

Nawada News: बिहार-झारखंड सीमा पर बदमाशों ने युवक को जिंदा जलाया, बॉर्डर की बात कह कर पुलिस टालती रही केस

Bihar News: बिहार-झारखंड सीमा पर पुलिस को एक युवक की जली हुई लाश मिली है. इस मामले में मृतक के परिजन काफी परेशान होते रहे. पुलिस बिहार-झारखंड की सीमा को लेकर मामले को उलझाए रखी.

Nawada News: बिहार-झारखंड (नवादा-गिरिडीह जिला) की सीमा पर घने जंगल में एक युवक को जिंदा जला दिया गया है. बदमाशों ने उसकी बाइक भी जला दी है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के डूमरझारा गांव निवासी सोमर साव के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है. वह कपड़े की फेरी का काम करता था.

मृतक के चचेरे भाई राजकुमार साव के मुताबिक, बुधवार के दिन में 4 बजे शव मिला है, लेकिन सीमा विवाद में न तो नवादा जिला के कौआकोल थाना की पुलिस सहयोग कर रही है और न ही गिरिडीह जिले की पुलिस सहयोग कर रही है. हालांकि उनका कहना है कि जिस जगह से शव मिला है. वह नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के अंदर में आता है.

मृतक के परिजन ने बताई पूरी वारदात

पीड़ित परिजन ने कौआकोल थाना क्षेत्र के झरनवां गांव एक शख्स पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. मृतक के भाई का राजकुमार साव का कहना है कि बिजनेस को लेकर कुछ दिन पहले मुकेश व उसके बीच विवाद हुआ था. उसने ही उसके भाई की हत्या की है. उन्होंने बताया कि उसका भाई मुकेश और एक छोटा भाई छोटू साव कौआकोल थाना क्षेत्र के दनियां गांव जाने की बात कह कर घर से निकले थे. 

तभी झरनवां गांव के शख्स ने दोनों भाई को पकड़ लिया. हालांकि छोटा भाई किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकला और घर आकर पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार के सदस्य मुकेश को खोजते हुए जंगल की तरफ पहुंचे. तीन-चार घंटे तक जंगल में भटकने के बाद भाई का शव बरामद हुआ. उसके शरीर को पेट्रोल और पत्तों से जला दिया गया था. उसकी बाइक भी जला दी गई थी. 

 नवादा-गिरिडीह का चक्कर काटते रहे परिजन 

परिजन राजकुमार साह का कहना है कि शव बरामद होने के बाद हमलोग गुरूवार को कौआकोल थाना पहुंचे, लेकिन वहां की पुलिस ने कौआकोल का क्षेत्र नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया. परिवार के लोगों को डांट-फटकार कर भगा दिया. इसके बाद गिरिडीह की पुलिस से संपर्क किया तो उनका कहना था कि क्षेत्र पूरी तरह से नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत पड़ता है. ऐसे में गिरिडीह पुलिस कोई सहयोग नहीं कर सकती है. बहरहाल, परिजन 24 घंटे से शव लेकर इस थाना से उस थाना का चक्कर काट रहे हैं. 

पीड़ित परिवार शव लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बिहार-झारखंड की सीमा से सटे जिलों की पुलिस के पास चक्कर काटने को विवश रहे. पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है.

क्या कहती है पुलिस?

इस घटना पर कौवाकोल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि परिवार के लोग का कहना था कि यह घटना बिहार में हुई है. इसके बाद हम लोगों ने देखा कि इन परिवार के लोग नहीं माने तो शव को कब्जे में ले लिए. प्राथमिक दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: समस्तीपुर में कपड़ा दुकान पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दो को लगी गोली, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए
शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों में मातम, माननीय मंत्री जी बोले- धैर्य रखिए
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नालंदा हादसे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, 'शीतला मंदिर में हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार'
नालंदा हादसे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, 'शीतला मंदिर में हुई मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार'
Nalanda Stampede: 9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें
9 मौतें, मुआवजे का ऐलान, थानेदार सस्पेंड, नालंदा हादसे में क्या-क्या हुआ? | 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
नीतीश कुमार को साइड करने के लिए BJP कब से बना रही था प्लान? RJD ने किया डिकोड!
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget