एक्सप्लोरर

'मन करता है सुसाइड कर लूं… हेल्प मी सर', पटना के युवक ने सांसद मनोज तिवारी से क्यों कही ये बात?

BJP MP Manoj Tiwari: सांसद मनोज तिवारी को युवक ने मैसेज के जरिए यह बताया है कि वह कर्ज में डूबा है. सट्टा खेलने की आदत लग गई थी. उसमें उसने काफी पैसे गंवा दिए.

Manoj Tiwari: पटना के रहने वाले एक युवक ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मदद मांगी है. उसने मनोज तिवारी को एक-एक कर फोन पर कई मैसेज भेजे. इसकी जानकारी सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को एक्स के जरिए पोस्ट कर दी है. युवक ने सांसद को यह जानकारी दी है कि वह कर्ज में डूबा है. सट्टा खेलने की आदत लग गई जिसमें उसने काफी पैसे गंवा दिए. अब इस पर मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. 

मनोज तिवारी ने एक्स पर युवक के मैसेज का स्क्रीनशॉट लगाया है. उसमें सारे मैसेज पढ़े जा सकते हैं. सांसद ने एक्स पर लिखा है, "मैंने कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट में अपना मोबाइल नंबर शेयर कर दिया ये कहते हुए कि कॉल उठाने व व्हाट्सएप मैसेज के रिप्लाई की गारंटी नहीं, पर टेक्स्ट एसएमएस का जवाब अवश्य दिया जाएगा." 

मनोज तिवारी ने आगे लिखा, "अब बहुत सारी महत्वपूर्ण सूचना मिल रही है परंतु कुछ बहुत ही चिंता की बात पता चल रही. ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा आदि से युवा भारी संकट में आ रहे हैं. जैसे ये मैसेज ध्यान से पढ़ें तो बहुत कुछ समझ में आ रहा है. मैं इस युवा को बातचीत से संभालने की कोशिश कर रहा हूं पर सब तक तो नहीं पहुंच सकते. कोई रास्ता निकलना चाहिए."

मैसेज में युवक ने क्या लिखा है?

मनोज तिवारी को भेजे गए अलग-अलग मैसेज में युवक ने लिखा है, "हैलो सर… मनोज सर… मेरा नाम केतन आनंद है. मैं पटना बिहार से हूं. मुझे एक परेशानी है सर. मैंने आपका वीडियो देखा एक पॉडकास्ट में वहीं से आपका नंबर मुझे मिला. सर मुझे सट्टा खेलने की बहुत बुरी आदत लग गई थी. इसकी वजह से मैंने बहुत पैसे गंवा दिए." 

आगे दूसरे मैसेज में उसने लिखा, "मैंने इधर-उधर से कर्ज ले लिया और सारे पैसे फैंटेसी ऐप में हार गया. सर कर्ज इतना बढ़ गया है कि मैं नहीं दे पा रहा हूं. मेरी जॉब भी छूट गई है. समझ नहीं आ रहा है क्या करूं. एक मन करता है सुसाइड कर लूं, लेकिन फिर सोचता हूं कि सुसाइड करने से क्या होगा. मेरे बाद कर्ज वाले मेरे घर वालों को परेशान करेंगे. प्लीज सर मेरी हेल्प कर दीजिए. प्लीज हेल्प मी मनोज सर."

यह भी पढ़ें- Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कृष्णा अल्लावरु का बड़ा फैसला, जारी कर दी 6 नेताओं की ये लिस्ट

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget