एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, जानिए क्या है वजह

CM Bhupesh Baghel Letter: सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर बिलासपुर को उड़ान- 5 योजना से ना जोड़े जाने पर निराशा जताई है. जानें उन्होंने पत्र में और क्या कहा?

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के सीएम भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर ( Bilaspur City) को उड़ान -5 योजना ( UDAN-5 Scheme) से जोड़ने के लिए जल्द कार्यवाही करने का अनुरोध किया है. जिससे कि अंचल के लोगों को देश के अन्य भागों में आने- जाने की सुविधा मिले और क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायता मिल सके. 

सीएम बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे पत्र में कहा कि यह जानकारी मिली है कि केन्द्रीय विमानन मंत्रालय ने बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में शामिल नहीं किया है. बिलासपुर अंचल के लोगों में केंद्र सरकार के इस निर्णय से निराशा और रोष व्याप्त है. सीएम बघेल ने पत्र में आगे लिखा है कि बिलासपुर राज्य का दूसरा महत्वपूर्ण नगर है. राज्य का उच्च न्यायालय बिलासपुर में स्थित होने के कारण भी यहां नियमित हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराया जाना अत्यंत आवश्यक है.

बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए खर्च किए जा चुके हैं 45 करोड़

सीएम भूपेश बघेल ने पत्र में यह भी लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा डी.जी.सी.ए. और केन्द्रीय विमानन मंत्रालय के परामर्श से बिलासपुर एयरपोर्ट में नियमित हवाई सेवा आरंभ करने के उद्देश्य से टर्मिनल भवन, रनवे विस्तार, सुरक्षा उपकरण इत्यादि व्यवस्था करने के लिए राज्य के बजट से 45 करोड़ रुपये व्यय किया जा चुका है. 

अज्ञात कारणों से इन्दौर के लिए विमान सेवा की गई बंद- सीएम बघेल

मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए विमान सेवा बंद किए जाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से बिलासपुर को देश के एयर लिंक से जोड़ा गया है. वहां से जबलपुर, नई दिल्ली, प्रयागराज, इन्दौर सहित कई जगहों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गई थी. बिलासपुर आने और जाने वाले सभी विमानों में यात्रियों की संख्या उत्साहवर्धक थी लेकिन अज्ञात कारणों से बाद में इन्दौर की विमान सेवा बन्द कर दी गयी.

सीएम बघेल ने पत्र के माध्यम से किया ये अनुरोध

मुख्यमंत्री बघेल ने नागर विमानन मंत्री सिंधिया से पत्र में अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर को उड़ान -5 योजना में जोड़ने के लिए जल्द ही कार्यवाही करें ताकि अंचल के लोगों को देश के अन्य भागों में आने-जाने की सुविधा मिले और क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायता मिल सके.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी अब गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी यह खुशखबरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: 14-15 अप्रैल से कश्मीर ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन, 20 राज्यों के 250 स्टेकहोल्डर्स होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर: 14-15 अप्रैल से कश्मीर ट्रैवल मार्ट 2026 का आयोजन, 20 राज्यों के 250 स्टेकहोल्डर्स होंगे शामिल
यूपी: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, राजधानी लखनऊ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
यूपी: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, राजधानी लखनऊ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच शिंदे गुट का बड़ा बयान, 'भारत इसका हिस्सा नहीं है लेकिन...'
ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच शिंदे गुट का बड़ा बयान, 'भारत इसका हिस्सा नहीं है लेकिन...'
Delhi News: दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Delhi News: दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
LIVE: ईरान से जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Embed widget