एक्सप्लोरर

'हरा सोना' बेचकर मालामाल होंगे ग्रामीण, तेंदूपत्ता हुआ महंगा, 1 हफ्ते में सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी राशि

TenduPatta Collection in Korba: तेंदूपत्ता के रेट बढ़ने से ग्रामीणों को फायदा हुआ है. बीते साल तेंदूपत्ते की खरीदी प्रति मानक बोरा 4000के दर से हुई इस बार संग्राहकों को प्रति सैकड़ा 550 रूपए मिलेंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए तेंदूपत्ता सोने से कम नही है. वे तपती धूप में कड़ी मेहनत कर इस हरे सोने का संग्रहण करते हैं. इसके एवज में मिलने वाली पारिश्रमिक से कई जरूरतो की पूर्ति होती है. इस बार हरे सोने से संग्राहक मालामाल होंगे. दरअसल शासन ने इसकी कीमत बढ़ा दी है. बीते वर्ष तेंदूपत्ते की खरीदी प्रति मानक बोरा 4 हजार के दर से की गई. इस वर्ष संग्राहकों को प्रति सैकड़ा 550 रूपए मिलेंगे. यह राशि सीधे बैंक खाते में जमा किए जाएगी. 

आय का प्रमुख स्त्रोत है तेंदूपत्ता संग्रहण 
देश में कोरबा की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में की जाती है. यहां संचालित एसईसीएल की भूमिगत और खुली खदानों में हजारों टन कोयले का उत्पादन किया जाता है. विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली बिजली से कई राज्य रोशन होते हैं. इस मामले में कोरबा की जंगल भी कम नही है. जिले का करीब 60 फीसदी हिस्सा वनो से आच्छादित है. जिसे कोरबा व कटघोरा वनमंडल में विभाजित किया गया है.

दोनों ही वनमंडल में वन्यजीवों की भरमार है. औषधीय गुण वाले पेंड़ पौधों की भरमार है. वनांचल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों द्वारा महुआ, चार चिरौंजी सहित कई प्रकार के वनोपज का संग्रहण किया जाता है. जिसकी मांग राज्य के अलावा विभिन्न प्रांतों में भी होती है. उनके लिए आय का प्रमुख स्त्रोत तेंदूपत्ता संग्रहण है. 

तेंदूपत्ते के प्रति मानक बोरे में 15 सौ रूपए की बढ़ोत्तरी 
ग्रामीण महज कुछ ही दिनों के भीतर अच्छी खासी आमदनी कमा लेते हैं. इस राशी का उपयोग वे न सिर्फ घरेलू जरूरतों के लिए करते हैं, बल्कि शादी ब्याह, मकान बनाने जैसे खर्चीले काम भी इसी राशि से निपटा लेते है. पहले तपती धूप में कड़ी मेहनत के बाद संग्राहक तेंदूपत्ता को लेकर घर पहुंचते थे. घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर पत्ते की गड्डी तैयार करते थे. जिसे देर शाम फड़ ले जाकर बेचा जाता था, तब कहीं जाकर थोड़ी बहुत आमदनी होती थी.

इन मेहनतकश संग्राहकों को पारिश्रमिक बढ़ने का इंतजार था. जिसे देखते हुए शासन ने एक बार फिर तेंदूपत्ता की दर मे बढ़ोत्तरी कर दिया है. पहले जहां तेंदूपत्ता की खरीदी प्रति सैकड़ा 400 रूपए की दर से की जाती थी. यह राशी बढ़ाकर 550 रूपए कर दी गई. इस लिहाज से देखें तो तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा 15 सौ रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसका भुगतान विभाग द्वारा सीधे संग्राहकों के खाते में किया जाएगा, ताकि उनको कोई चूना न लगा सकें.

तेंदूपत्ता संग्रहण से पूर्व तैयारी पूरी
जिला यूनियन के उप संचालक एसएस कंवर ने बताया कि कोरबा वनमंडल को 53 हजार 800 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. तेंदूपत्ता संग्रहण से पूर्व साख कर्तन सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है. साख कर्तन से 45 दिन के बात तेंदूपत्ता तोड़ने योग्य हो जाता है. इस लिहाज से 1 मई के आसपास अधिकांश फड़ों में तेंदूपत्ता संग्रहण और खरीदी का कार्य शुरू किया जाएगा.

मौसम का पड़ सकता है असर
वन मुख्यालय द्वारा कोरबा व कटघोरा वनमंडल को तेंदूपत्ता के लिए लक्ष्य दिया जाता है. इस बार भी विभाग ने लक्ष्य को हासिल करने पहले से ही तैयारी कर ली है, लेकिन मौसम लक्ष्य के बीच रोड़ा बन सकता है. दरअसल, बीते कुछ समय से मौसम का उतार चढ़ाव जारी है. यदि तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू होने के बाद आंधी तूफान या बारिश होती है, तो इसका सीधा असर संग्रहण पर पड़ सकता है.

34 लॉट के तेंदूपत्ता की हो चुकी है बिक्री
वन विभाग द्वारा संग्राहकों से खरीदे गए तेंदूपत्ता की बिक्री के लिए भी नियम निर्धारित है. जिसके अनुसार पहले ही तेंदूपत्ता की बिक्री प्रदेश स्तर पर टेंडर प्रक्रिया से की जाती है. कोरबा वनमंडल 138 प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति हैं, जिसके 34 लॉट बनाए गए हैं. इन सभी लॉटों मे आने वाले तेंदूपत्ता की बिक्री की जा चुकी है. नियमानुसार खरीदार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है.

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी पर कवासी लखमा के बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी ने कोतवाली में शिकायत करवाई दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget