एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बलरामपुर में 35 हाथियों के दल ने आवासीय स्कूल में मचाया आतंक, छात्राओं और स्टाफ में दहशत

Balrampur Elephant Terror: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जंगल के बेहद करीब बना हुआ है. साथ ही जंगल की तरफ रोशनी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से हाथियों के दल ने स्कूल की दीवार को तोड़ दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में हाथी-मानव द्वंद को कम करने के लिए बीते 20 साल में कई योजनाएं बनी, लेकिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिला. हर नई सरकार में नई योजना पर काम हुआ, पैसे भी खर्च हो गए, लेकिन इतने सालों में बलरामपुर जिले में हाथियों से नुकसान कम होने के बजाए बढ़ते ही चले गए. बाद में अफसरों ने योजनाओं को कमजोर बता कर नई प्लानिंग कर ली, लेकिन इन सब के पीछे न हाथी सुरक्षित हैं और न आम आदमी सुरक्षित हैं. 

बीते मंगलवार (5 मार्च) की रात करीब 1 बजे 35 हाथियों के झुंड ने नगर पंचायत वाड्रफनगर के कस्तुरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालय का आहाता तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की. फिलहाल उनके मनसूबे पर पानी फेरते हुए वहां मौजूद वन विभाग की टीम ने उन्हें दूसरी तरफ खदेड़ दिया. इस दौरान अवासीय विद्यालय में रहने वाली छात्राओं और स्टाफ में दहशत का माहौल था. 

हुल्ला पार्टी भी नाकाम
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जंगल के बेहद करीब बना हुआ है. साथ ही जंगल की तरफ रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हाथियों का दल अवासीय विद्यालय में पहुंच गया और अहाते को तोड़ दिया. हाथियों को भगाने के लिए हुल्ला पार्टी भी कारगर साबित नहीं हो सकी है.

हर साल इस दल के माध्यम से ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है. हाथियों के उत्पात की सूचना मिलने पर उन्हें मौके पर भेजा जाता है. उसके बाद भी हाथी एक ही क्षेत्र में जमे रहते हैं. खासकर जब हाथियों की संख्या तीन दर्जन से अधिक हो जाती है, तब ये हुल्ला पार्टी बेबस नजर आते हैं.

सोलर फेंसिंग का भी लाभ नहीं
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर परिक्षेत्र के हाथी प्रभावित कुछ गांवों में सोलर पावर फेसिंग से सुरक्षित करने के लिए तार बिछाए गए थे, लेकिन यह जितने गांव में काम होना था, वहां पूरा नहीं हो सका है. खासकर हाथियों के रूट में फेसिंग काम नहीं किया गया है, लेकिन जहां लगाए भी गए हैं वहां यह इतना कारगर साबित नहीं हुआ.

एनाइडर डिवाइस का भी नहीं मिल रहा फायदा
बताया जा रहा है कि एनाइडर डिवाइस हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है. हाथियों के करीब आते ही ग्रामीणों को अलर्ट करने के उद्देश्य से इस डिवाइस को कुछ गावों में लगाया गया है. यह ऑनलाइन तरीके से काम करता है. वन विभाग हाथियों के लोकेशन के हिसाब से अलर्ट जारी करते हैं. इस योजना का लाभ भी सौ फीसदी नहीं मिल पा रहा है.

आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका ने इस संबंध में कहा कि जंगल की तरफ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की दोबारा न हो सके. उन्होंने बताया कि इस आकस्मिक घटना के कारण दसवीं की परीक्षा दे रही छात्राएं भी दहशत से पढ़ाई नहीं कर पाईं.

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में PDS सिस्टम का बुरा हाल, फ्री चावल पाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM, 'ममता बनर्जी की सरकार...'
'ममता सरकार को खत्म कर देना चाहिए', राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
UPSC Result: 3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget