एक्सप्लोरर

मुफ्त चावल योजना में घोटाला! बस्तर में पीडीएस दुकान में मिली 3300 क्विंटल की गड़बड़ी, नोटिस जारी

Bastar PDS Scam: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आरोप है कि पीडीएस दुकान संचालकों ने गरीबों को मुफ्त में दिए जाने वाले करीब साढ़े 3 हजार क्विंटल से ज़्यादा चावल बेच दिया है. खाद विभाग ने इस पूरे मामले की जांच की.

Chhattisgarh PDS Scam Busted: केंद्र सरकार के द्वारा गरीब परिवारों को पीडीएस प्रणाली के तहत मुफ्त में चावल देने की योजना बस्तर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, पीडीएस दुकान के संचालकों ने करीब साढ़े 3 हजार क्विंटल से अधिक चावल की कालाबजारी की है, जिससे करीब 5 हजार गरीब परिवार मुफ्त चावल लेने से वंचित हो गए, हालांकि खाद्य विभाग इस मामले की जांच के बाद इन दुकान संचालकों से वसूली कर 5 हजार गरीब परिवारों को उनके हक का पूरा राशन देने की बात कही है.

खास बात यह है कि पीडीएस दुकान के संचालकों ने केवल चावल में ही नहीं बल्कि सरकार के द्वारा इन पीडीएस दुकानों में कम कीमत में मिलने वाली गुड़, चना और शक्कर में भी जमकर घोटाला किया है, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद जिले के करीब 40 राशन दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी किया है और उनसे भरपाई की रकम वसूली करने की बात कही है.

40 पीडीएस दुकान के संचालकों को हुआ नोटिस जारी
दरअसल खाद्य विभाग के अधिकारियों को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि जिले में अलग-अलग ग्राम पंचायत और शहरी इलाकों में संचालित पीडीएस दुकानों में गरीब परिवारों को मिलने वाली मुफ्त राशन लेने के दौरान संचालको द्वारा यह कहकर लौटा दिया जाता था कि इस बार स्टॉक कम आया है, ऐसा कहकर हितग्राहियों से दस्तखत तो करवा लिए जाते थे, लेकिन उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जाता था.

शिकायत मिलने के बाद खाद विभाग के अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच की और जांच में दुकानों के रिकॉर्ड में बड़ा अंतर देखने को मिला, इसके बाद खाद्य विभाग ने ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए राजस्व विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये.

शिकायत मिलने पर  की जांच शुरू
राशन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग ने बीते 10 अप्रैल को इस मामले की जांच शुरू की थी और यह जांच लगभग 31 मई तक चली, 2 महीने की जांच में अधिकारियों ने 40  सरकारी राशन दुकानों में गड़बड़ी पाई और 3300 क्विंटल चावल  राशन दुकानों में शॉर्टज मिला, इन दुकानदारों पर करीब 5 हजार की आबादी निर्भर करती है, शॉर्टेज की भरपाई दुकानदारों से करने की बात खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कही है, साथ ही  यह भी कहा है की भरपाई करने के बाद जो परिवार पूरा राशन लेने से वंचित हो गए उनके हक का पूरा राशन विभाग के द्वारा दिया जाएगा.

'40 दुकानदारों ने की है गड़बड़ी'
बस्तर जिले के खाद्य नियंत्रक घनश्याम सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में 487 पीडीएस दुकान संचालित हो रही है और लगभग सभी दुकानों में जांच में शॉर्टेज पाई गई है, ऐसे में सभी दुकान संचालकों से भरपाई की जाएगी ,उन्होंने बताया कि 40 दुकानदारों ने करीब 15 लाख रुपए के राशन में गड़बड़ी की है, बस्तर में 16 ,जगदलपुर में 10, बकावंड में 1, दरभा में 1 बास्तानार में 2 ,तोकापाल में 4 और लौंहडीगुड़ा में 7 दुकानों में गड़बड़ी मिली है.. इन सभी को नोटिस जारी किया गया है.

धड़ल्ले से चल रहा राशन चावल में कालाबाजारी का खेल
गौरतलब है कि बस्तर जिले में इस समय करीब 2 लाख 5 हजार 967 राशन कार्डधारियों को सरकारी राशन हर महीने दिया जा रहा है, जिले के कई राशन दुकान संचालकों के मनमानी से हितग्राही काफी परेशान भी हैं.

कई जगहों पर दुकान संचालकों के द्वारा केवल दस्तखत लेकर चावल नहीं आने की बात कहकर उन्हें राशन लेने से वंचित कर दिया जा रहा है, और खाली हाथ वापस भेज दिया जा रहा है तो वहीं कुछ जगहों पर महीने के 20 दिन राशन दुकानों में ताला लटकने के साथ 10 दिन में आधा लोगों को ही राशन दिया जा रहा है, इन सबके पीछे बड़ी वजह यह भी है कि पिछले कुछ सालों से खुलेआम सरकारी चावल बिक रहा है.

कालाबाजारी का खेल थमने का नहीं ले रहा नाम
शहर के बाजार में राशन दुकानों का चावल बेचा जा रहा है, जो कुछ बिचौलियों के माध्यम से राइस मिलों तक पहुंच रहा है, लेकिन खाद्य विभाग इस कारोबार में अंकुश लगाने में नाकाम है, कुछ बिचौलिए चावल की खरीदी और बिक्री कर रहे हैं, खास बात यह है की छोटी कार्रवाई के बाद विभाग के जिम्मेदार लोग भी इस मामले में पल्ला झाड़ ले रहे हैं, यही वजह है कि गरीबों को दिए जाने वाले मुफ्त राशन में कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ये भी पढ़ें: बस्तर में नहीं थम रहा पलायन, रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ छोड़ने को मजबूर ग्रामीण, सैंकड़ों घरों पर लगा ताला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली-मुंबई में बम...', औकात भूल गया पाकिस्तान, अब्दुल बासित के जहरीले बयान पर भारत का मैसेज- 'जब वो बचेंगे तभी तो...'
'दिल्ली-मुंबई में बम...', औकात भूल गया पाकिस्तान, अब्दुल बासित के जहरीले बयान पर भारत का मैसेज- 'जब वो बचेंगे तभी तो...'
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
IPL की ऐतिहासिक छलांग, 1000 करोड़ के पार पहुंची टीमों की स्पॉन्सरशिप; जानें इसका मतलब
IPL की ऐतिहासिक छलांग, 1000 करोड़ के पार पहुंची टीमों की स्पॉन्सरशिप; जानें इसका मतलब

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली-मुंबई में बम...', औकात भूल गया पाकिस्तान, अब्दुल बासित के जहरीले बयान पर भारत का मैसेज- 'जब वो बचेंगे तभी तो...'
'दिल्ली-मुंबई में बम...', औकात भूल गया पाकिस्तान, अब्दुल बासित के जहरीले बयान पर भारत का मैसेज- 'जब वो बचेंगे तभी तो...'
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पर प्रियंका चतुर्वेदी की दो टूक, कहा- अगर थोड़े भी संकेत लगे तो...
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
IPL की ऐतिहासिक छलांग, 1000 करोड़ के पार पहुंची टीमों की स्पॉन्सरशिप; जानें इसका मतलब
IPL की ऐतिहासिक छलांग, 1000 करोड़ के पार पहुंची टीमों की स्पॉन्सरशिप; जानें इसका मतलब
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क के La Guardia Airport के रनवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, ट्रक से जा भिड़ा कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन
नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो जान लें 2-6-10 नियम, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान
नया मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो जान लें 2-6-10 नियम, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान
Vitamin D And Brain Health: हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
हड्डियों के लिए क्या आप भी धड़ाधड़ ले रहे Vitamin D, जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget