एक्सप्लोरर

बस्तर गोंचा महापर्व में निभाई गई 56 भोग की रस्म, इन खास मिठाइयों से भगवान जगन्नाथ को लगाया गया भोग

Bastar News: बस्तर में गोंचा महापर्व के 21वें दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को 56 विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. बस्तर और ओडिशा से श्रद्धालु इस भव्य आरती में शामिल हुए.

Chhattisgarh Goncha Mahaparv: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मनाए जाने वाले गोंचा महापर्व के 21 वें दिन भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र और देवी सुभद्रा को 56 भोग लगाया गया, और भव्य आरती का आयोजन हुआ, इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे, दरअसल गोंचा महापर्व में 56 भोग रस्म का अलग ही महत्व है.

इस रस्म में भगवान जगन्नाथ बलभद्र और देवी सुभद्रा को उड़ीसा और बस्तर में तैयार किये जाने वाले 56 अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है, जो आकर्षण का केंद्र होता है, इस रस्म को देखने केवल बस्तर से ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और पड़ोसी राज्य उड़ीसा के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद होते हैं.

ओड़िसा और बस्तर के होते है खास मिठाइयां
बस्तर गोंचा पर्व समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि परंपरा अनुसार बस्तर में मनाए जाने वाले गोंचा महापर्व में सीरासार भवन में बने जनकपुरी में 21 वें दिन पूजा अर्चना के बाद जगत स्वामी को 56 भोग लगाया जाता है. उन्होंने बताया कि 56 भोग के अनुष्ठान में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. छप्पन भोग में खासकर दाल, चावल ,सब्जी  फल , चिल्ला, सिरा, पान, सिखरन, शूली, खीर के साथ ही अलग-अलग प्रकार के  मिठाईया भोग में चढ़ाएं जाते हैं, इसमें खास बात यह होती है कि केवल बस्तर ही नहीं बल्कि उड़ीसा के भी अलग-अलग तरह के मिठाई भगवान को भोग में चढ़ाया जाता है.

15 जुलाई  को मनाया जाएगा बड़ा गोंचा पर्व
मंदिर के प्रांगण को 56 भोग से सजाया जाता है और जिसके बाद महाआरती का आयोजन होता है, 56 भोग के रस्म में अलग-अलग तरह की मिठाइयां ही खास आकर्षण का केंद्र होती है. जिसके बाद प्रसाद के रूप में सभी श्रद्धालुओं को इसे बांटा जाता है, छप्पन भोग रस्म के बाद अब आने वाले 15 जुलाई  को बड़ा गोंचा पर्व मनाया जाएगा. इसमें एक बार फिर से तीनों भगवान के विग्रहों को विशालकाय रथ में रथारूढ़ कर  शहर में परिक्रमा निकाली जाएगी.

56 प्रकार के भोग होते हैं आकर्षण का केंद्र
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खांबारी ने बताया कि बस्तर गोंचा महापर्व में रियासत कालीन परंपरानुसार भगवान जगन्नाथ को लगाए जाने वाले 56 भोग का बड़ा महत्व है, भगवान जगन्नाथ भगवान श्रीकृष्ण के अवतार माने जाते है. भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला के साथ 56 भोग को जोड़कर देखा जाता है. भगवान जगन्नाथ स्वामी को 56 भोग का अर्पण में 56 प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं, जिसे छप्पन भोग कहा जाता है. भगवान जगन्नाथ को अर्पण किये जाने वाले 56 भोग में रसगुल्ले से शुरू होकर दही, चावल, पूरी, पापड़ आदि से होते हुए इलायची पर जाकर संपन्न होता है.

ये भी पढ़ें: कलयुगी बेटा निकला मां और बड़े भाई का हत्यारा, जगदलपुर डबल मर्डर केस मिस्ट्री का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, किराए से लेकर शेड्यूल तक जानें पूरी डिटेल
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, किराए से लेकर शेड्यूल तक जानें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त

वीडियोज

America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, 'आज जो…'
इधर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, उधर बेटे निशांत की आई पहली प्रतिक्रिया, 'आज जो…'
IPL 2026 का मैच, घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को 'प्रपोज' करने का बनाया प्लान; हो गया 'पोपट'
IPL 2026 का मैच, घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को 'प्रपोज' करने का बनाया प्लान; हो गया 'पोपट'
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर
Lancet Maternal Death Report: दुनिया की हर 10 में से एक मां की मौत भारत में! लैंसेट की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद, जानें पूरा मामला
दुनिया की हर 10 में से एक मां की मौत भारत में! लैंसेट की रिपोर्ट ने उड़ाई नींद, जानें पूरा मामला
Embed widget