एक्सप्लोरर

Bastar: कांग्रेस सरकार में बजट की कमी से अधूरे पड़े थे 30 हजार मकान, BJP आते ही मिला PM आवास योजना को फंड और काम शुरू

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए किस्त जारी कर दी गई है, जिसके बाद बस्तर में भी काम दोबारा शुरू हो गया है जो 2019 से अटका पड़ा हुआ था.

Bastar News: छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत प्रदेश में 18 लाख मकानों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे. इसको लेकर छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग के हितग्राहियों में भी काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. दरअसल 2019 के बाद से ही बस्तर संभाग में हजारों पीएम आवास अधूरे पड़े हुए थे जिसके चलते हितग्राहियों को खुली छत के नीचे या फिर झोपड़ियों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा था.

कांग्रेस सरकार में कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी इन अधूरे पड़े मकान को पूरा नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब बीजेपी की सरकार बनने के बाद हितग्राहियों को किस्त की राशि मिल गई है और अधूरे पड़े मकान फिर से बनने शुरू हो गए हैं. उम्मीद लगाई जा रही है कि मार्च से अप्रैल महीने तक जिले के अधूरे पड़े पीएम आवास पूरी तरह से बन जाएंगे. दरअसल बजट नहीं होने की वजह से बस्तर संभाग में लगभग 30 हजार मकान अधूरे पड़े हुए हैं, जिसके चलते हितग्राहियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बस्तर में 7 हजार से ज्यादा मकान अधूरे
बस्तर जिला पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में 7 हजार से ज्यादा मकान अधूरे पड़े हुए हैं. इसके अलावा संभाग के 7 जिलों में भी करीब 30 हजार की संख्या में पीएम आवास अधूरे पड़े हुए हैं, हालांकि शासन से किस्त की राशि मिलने के बाद अधूरे पड़े मकान का निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि जिले के हर पंचायत को अधूरे पीएम आवास  को साल 2024 के मार्च या अप्रैल महीने  तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

कलेक्टर ने जनपद पंचायत के अधिकारियों से कहा कि इस काम में अब किसी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिन हितग्राहियों के आवास पूरे नहीं हुए हैं उन आवासों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. जानकारी के मुताबिक इस आवास योजना में तेजी लाने का फायदा बस्तर जिले के 8 हजार 252 हितग्राहियों को मिलेगा.

नए हितग्रहियों को भी मिलेगा फायदा
इधर जगदलपुर शहर के जवाहर नगर वार्ड के रहने वाले हितग्रहियों का कहना है कि पीएम आवास योजना 2016 में शुरू की गई थी. आवेदन करते और उनका नंबर आते साल बीत गए. उसके बाद पहली किस्त की राशि मिलने पर मकान शुरू तो हुए लेकिन पिछले 3 साल से उनके मकान पूरी तरह से अधूरे पड़े हुए थे. कई जगहों में हितग्रही इन अधूरे मकान में तालपतरी लगाकर रहने को मजबूत थे, लेकिन अब किश्त की राशि उनके खाते में आ गई हैं. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपी छत्तीसगढ़ की धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
किसानों की हैप्पी होली! CM साय का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए
किसानों की हैप्पी होली! CM साय का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
Embed widget