एक्सप्लोरर

Bastar Weather News: बस्तर में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली निजात, सुहाना हुआ मौसम

Bastar Weather: अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में गिरावट संभावित है, इससे बस्तर वासियो को तेज धूप से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है.

Bastar Weather Update: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौसम ने करवट बदली है और पिछले दो दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है, शनिवार को दोपहर बाद  घने बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश हुई, वही रविवार (21 अप्रैल) को भी दोपहर बाद बदले मौसम मिजाज के चलते जमकर बारिश हुई.

बस्तरवासियों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली है, बस्तर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचते ही बस्तर का मौसम बदला, इधर शनिवार को कई जगहों पर अंधड़ की वजह से पेड़ धराशाई हो गए, जिससे बिजली व्यवस्था भी घण्टो बाधित रही, बताया जा रहा है कि शहर के दर्जनों पेड़ धराशायी हुए.

इस प्रभाव से बदला हुआ है मौसम
वहीं रविवार को भी दोपहर के बाद से झमाझम बारिश हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात परिसंचरण पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर स्थित है, इसके अलावा हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तृत है, उसी के प्रभाव से बस्तर का मौसम बदला हुआ है.

एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश हो रही है, मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में गिरावट संभावित है, इससे बस्तर वासियो को तेज धूप से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है.

बस्तर वासियो को भीषण गर्मी से मिली राहत
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा  ने बताया कि खासकर दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले में इस चक्रीय चक्रवात का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है और शाम होते ही झमाझम बारिश हो रही है,मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रह सकता है, इधर दोपहर होते ही घने बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है.

दरअसल बीते सप्ताह भर  से बस्तर में भी अधिकतम  तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया था ,जिससे बस्तर वासियो के सेहत पर इसका खासा बुरा असर पड़ रहा था, लेकिन बीते शनिवार और रविवार को तेज धूप और गर्मी से बस्तर वासियो को काफी राहत मिली है ,फिलहाल मौसम विज्ञानी ने 48 घंटे तक इसी तरह मौसम का मिजाज बने रहने की बात कही है, और तापमान में भी गिरावट आने के बात कही है. इधर अचानक आए मौसम में बदलाव की वजह से तेज धूप और भीषण गर्मी से भी  बस्तर वासियों को काफी राहत मिली है.

ये भी पढ़ें: मुठभेड़ में DRG जवानों ने हार्डकोर नक्सली को किया ढेर, मौके से बड़ी मात्रा हथियार और विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला
अब नहीं सताएगा बिजली बिल का बकाया! 757 करोड़ का सरचार्ज होगा माफ, सीएम साय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Gulf Countries Fertility Rate: किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
किस गल्फ कंट्री की महिलाएं सबसे कम उम्र में बनती हैं मां? जानें इन आठों देशों का फर्टिलिटी रेट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
5 महीने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, पड़ने वाला है LPG गैस का अकाल; अब वायरल हो रहा ट्वीट
Embed widget