एक्सप्लोरर

Bharat Bandh: छत्तीसगढ़ में 'भारत बंद' का दिखा मिला-जुला असर, रायपुर और बस्तर में सड़कों पर उतरे लोग

Bharat Bandh Today: रायपुर में एसटी-एससी संयुक्त मोर्चा के लोग बंद कराने के लिए सुबह से ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं जबकि बस्तर में चेंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन से व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं.

Chhattisgarh Bharat Bandh: एससी और एसटी के आरक्षण में उप वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज बुधवार (21 अगस्त) को भारत बंद बुलाया गया है. छत्तीसगढ़ में आज भारत बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है. शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में इसका आंशिक असर देखा जा रहा है.

बंद को सफल बनाने के लिए कई संगठन सड़कों पर उतरकर व्यवसायियों से बंद करने की अपील करते दिख रहे है. रायपुर में एसटी-एससी संयुक्त मोर्चा के लोग बंद कराने के लिए सुबह से ही सड़कों में दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही बंद के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए रायपुर पुलिस के जवान बड़ी संख्या में सड़कों पर तैनात हैं.

इधर बंद को लेकर कुछ संगठनों ने समर्थन दिया तो कुछ ने किनारा कर लिया है. प्राइवेट एसोसिएशन ने बंद का समर्थन नहीं किया है. वहीं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद के आव्हान से खुद को अलग बताया है. वहीं बिलासपुर में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला. सरकारी प्राइवेट सभी स्कूल खुले हैं. हालांकि, आदिवासी समाज की रैली को लेकर पुलिस बल सड़कों पर जरूर दिखाई दे रही है.

बस्तर में बंद का असर
आरक्षण के मुद्दे पर सर्व आदिवासी समाज के आव्हान पर भारत बंद का बस्तर में व्यापक प्रभाव दिख रहा है. बस्तर चेंबर ऑफ कामर्स के समर्थन से व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद है. स्कूल कॉलेज और अन्य आवश्यक सेवाएं चालू है. नगरनार स्टील प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर आदिवासी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे गेट बंद कर दिया गया है. 

छत्तीसगढ़ में जरूरी सेवाएं चालू
बता दें छत्तीसगढ़ में बंद के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, गैस, दूध की सेवाएं चालू हैं. दरअसल, भारत बंद के समर्थन में मायावती की बहुजन समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी उतरी हुई है. स्वामी प्रसाद मौर्य की राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के SC-ST आरक्षण के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को बस्तर बंद आह्वान, आदिवासी समाज ने दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget