एक्सप्लोरर

भूपेश बघेल का बड़ा आरोप- 'कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही BJP', दिया ये ऑफर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह के घटनाक्रम बिहार और यूपी में सामने आए, वैसा ही यहां भी किया जा रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार को प्रेस से बात करते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) हमारे विधायकों से संपर्क कर रही है और उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है. विधायकों को अपने पाले में करने के लिए यह वादा कर रही है कि अगर सरकार बनी तो उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा. भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी डरी हुई है और उसे चुनाव जीतने का भरोसा नहीं है इसलिए वह इस तरह से तोड़फोड़ कर रही है.

पूर्व सीएम का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) और उनके समर्थकों के बीजेपी ज्वाइन करने की खबर थी. हालांकि कमलनाथ ने इस खबर को खारिज कर दिया है. 

भूपेश बघेल ने कहा, ''विधानसभा में एक विधायक ने बताया कि उनसे भी मुलाकात की गई है और उन्हें लोकसभा की सीट ऑफर की गई. उन्हें कहा गया कि सरकार बनी तो केंद्र में मंत्री बनाएंगे. इस प्रकार की बातें लगातार चल रही हैं. इसका अर्थ यह है कि बीजेपी 2024 के चुनाव को लेकर डरी और सहमी हुई है. बिहार की घटना हो या यूपी का घटनाक्रम हो या महाराष्ट्र की घटना हो, ये सारी घटनाएं इस बात के संकेत दे रहे हैं और चीख-चीखकर कह रहे हैं कि बीजेपी चुनाव हार रही है. इस कारण से तोड़फोड़ कर रहे हैं और उसके अपने ऊपर भरोसा नहीं रहा, यह स्पष्ट हो रहा है.''


बीजेपी के '400 पार' के दावे पर बघेल का तंज
वहीं, सोमवार को अपने एक्स हैंडल के जरिए भी भूपेश बघेल ने बीजेपी को निशाने पर लिया. बघले ने लिखा, ''बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में 400 पार का नारा दिया है. लेकिन हकीकत ये है उन्हें जीतने का विश्वास नहीं है. तभी तो वे हर प्रदेश में कांग्रेस को तोड़ने में लगे हैं. अगर जीतने की स्थिति में होते तो ये सब क्यों करते? वे जानते हैं कि जीतना आसान नहीं है.''

बीजेपी ने किया पलटवार

इस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, "कांग्रेस नेता आज डरे हुए हैं. बीजेपी को ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है. देश और प्रदेश की जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है. बीजेपी को किसी अन्य पार्टी के विधायकों से बात करने की जरूरत नहीं है, वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. अनावश्यक बयान देने की कोशिश की जा रही है." (जेपी त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंChhattisgarh: पुराने सिक्के के बदले 53 लाख का लालच देकर 8 लाख की ठगी, अलग-अलग खातों में जमा करवाए पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget