एक्सप्लोरर

'जो भी महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ कार्रवाई करेगा उसके...', CBI रेड पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान

Bhupesh Baghel News: सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास समेत 50 ठिकानों पर छापेमारी की. बघेल ने आरोप लगाया कि यह बीजेपी की साजिश है.

Bhupesh Baghel on CBI Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर समेत देशभर की 50 जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई ने बुधवार (26 मार्च) को दिल्ली, छत्तीसगढ़, भोपाल और कोलकाता में 50 जगहों रेड डाली थी. इसको लेकर अब कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस की है. 

CBI की छापे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की जॉइंट पीसी में बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव भूपेश बघेल ने कहा, "कल देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर सीबीआई के छापे पड़े इस घटना को 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' के रूप में देख सकते हैं."

'हमारी सरकार में हुईं 200 गिरफ्तारियां'- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा, "महादेव सट्टा ऐप को लेकर सीएम रहते मैंने निर्देश दिए थे. 200 गिरफ्तारियां हुईं, 2000 खाते सीज किए गए, सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए. हमने जुआ और सट्टा रोकने के लिए विधानसभा में विधेयक लाया. सबसे ज्यादा कार्रवाई हमारी सरकार में हुईं."

पीसी में भूपेश बघेल ने आगे कहा, "जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए कड़े क़ानून लाकर कार्रवाई की गई. उसके 6 महीने बाद इस केस में ईडी की एंट्री हुई. महादेव सट्टा ऐप के ऑनलाइन बेटिंग के मुख्य सूत्रधार दुबई में बैठे रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर थे, जिनपर कार्रवाई के लिए हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखा. इसके बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की."

'अभी भी चल रहा है महादेव सट्टा ऐप'
कांग्रेस नेता ने कहा, "शिवम सोनी नाम के व्यक्ति कि एंट्री हुई, जिन्होंने अपने आप को महादेव सट्टा का मालिक बताया. इस बीच छत्तीसगढ़ में सरकार बदल गई. ईडी ने EOW को एक सूची जारी की. छापे उन्हीं के ऊपर मारे गए, जिन अधिकारियों ने कार्रवाई की."

भूपेश बघेल ने कहा, "प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से हमने आग्रह किया था कि 1 दिसंबर 2023 को हमने पत्र लिखा था कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर पर कार्रवाई करें, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अभी भी लगातार महादेव सट्टा चल रहा है क्योंकि पीएम मोदी और गृहमंत्री का पूरा संरक्षण है."

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
भूपेश बघेल ने कहा, "कल छापेमारी करके केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो भी महादेव सट्टा खिलाने वाले पर कार्रवाई करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पिछले एक साल से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, मतलब बीजेपी सरकार प्रोटेक्शन मनी ले रही है."

इनपुट- विनीत पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया, क्यों? जानें- यहां
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
लाल दहशत का आखिरी सलाम! बस्तर में माओवाद की कमर टूटी, पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार
Chhattisgarh News: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध
छत्तीसगढ़: 'संविधान के खिलाफ', नए धर्मांतरण कानून पर क्रिश्चियन समाज का सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
ईरान से जंग के बीच NATO देशों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप,कहा- किसी ने अमेरिका की कोई...
Signs Of Nerve Weakness: शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
शरीर में दिख रहे ये संकेत तो समझ लें कमजोर हो रही हैं नसें, लक्षण दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
Vande Bharat Video Viral: दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
दही में रेंगते मिले कीड़े... वंदे भारत में घटिया खाने का वीडियो हो रहा वायरल, यात्रियों का फूटा गुस्सा
Embed widget