एक्सप्लोरर

BJP ने 'संकल्प पत्र' में किया भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का वादा, भूपेश बघेल ने पूछा- 'फिर सारे भ्रष्ट भाजपा में क्यों...?'

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने बीजेपी के घोषणा पत्र को दिवास्वपन करार दिया है.

Bhupesh Baghel on BJP Election Manifesto: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर अपना 'संकल्प पत्र' यानी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. इसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड और 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लागू करने की बात शामिल है. इसके अलावा इसमें भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने का भी वादा किया गया है. इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की प्रतिक्रिया आई है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बघेल ने कहा, ''अगर मोदी जी की गारंटी है तो फिर भ्रष्ट लोग बीजेपी में क्यों जा रहे हैं. चाहे अशोक चव्हाण की बात हो या अजित पवार की बात हो या फिर प्रफुल्ल पटेल या हेमंत बिस्वा सरमा की बात है, उन्हें कब जेल भेजेंगे. दूसरी बात यह है कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड में नाम आया है, गौमांस निर्यातकों से पैसा लिया है. शराब वालों से पैसा लिए हैं. उनके खिलाफ मोदी जी कब कार्रवाई करेंगे.''

बीजेपी के वादे को बघेल ने बताया दिवास्वपन
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि सौर ऊर्जा के जरिए लोगों का बिजली बिल शून्य कर देंगे. इसको लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा, ''यह सबकुछ दिवास्वपन है. बिजली के बिल तो बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे.''

ये हैं बीजेपी की चुनावी घोषणाएं
बीजेपी ने अपने चुनावी वादे में घोषणा की है कि मुफ्त राशन की योजना पांच साल तक जारी रहेगी. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए मुफ्त बिजली पहुंचाई जाएगी. तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 70 साल से ऊपर के लोगों को भी आय़ुष्मान योजना का लाभ मिलेगा. बुलेट ट्रेन का विस्तार किया जाएगा.

सरकार बनने पर तीन करोड़ और मकान बनाए जाएंगे. वन नेशन, वन इलेक्शन को लागू किया जाएगा. मेडिकल शिक्षा में सीट बढ़ाई जाएगी. यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका, बस्तर में राहुल गांधी की सभा के बाद इस नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget