एक्सप्लोरर

Mahadev App Ban: महादेव एप पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, CM भूपेश बघेल बोले- 'हैरानी की बात है कि...'

Ban on Mahadev Betting App: सीएम बघेल ने कहा कि ईडी इतने महीनों से इस मामले में जांच कर रही है, फिर भी एप लगातार चल रही है. अब केंद्र सरकार को होश आ गया है तो अच्छी बात है.

Bhupesh Baghel Reaction on Mahadev App Ban: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के बीच सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महादेव एप (Mahadev App) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसी बीच केंद्र सरकार ने इस बेटिंग एप समेत 22 अवैध और एप्लीकेशन और वेबसाइट्स पर बैन लगाय दिया है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, 'सरकार को आखिरकार होश आ गया.'

सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने 'महादेव ऐप' पर बैन लगाने का फ़ैसला किया. मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप पर केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है. मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है.''

सीएम बघेल ने की एप संचालकों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
वहीं, भूपेश बघेल ने आगे लिखा, 'आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा. अब केंद्र सरकार को होश आ ही गया है तो अच्छा है कि इस एप के संचालकों को भी दुबई से यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर भारत लाया जाए. छत्तीसगढ़ पुलिस ने ही सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ लुक-आउट नोटिस जारी किया था. उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस भी रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहेगी क्योंकि यहां तो सबसे पहले उनके ख़िलाफ़ मामले दर्ज हुए हैं.'

क्या है महादेव बेटिंग एप
जानकारी के लिए बता दें कि महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाई गई एक एप्लीकेशन है, जिस पर यूजर्स कार्ड गेम्स, पोकर आदि गेम खेलते थे. इसी एक की मदद से लोग क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल आदि खेलों के अलावा चुनाव में भी सट्टेबाजी करते थे, जो कि पूरी तरह से अवैध है. सट्टेबाजी का जाल जब तेजी से फैलने लगा तो इसमें जांच शुरू हुई. जांच में पाया गया है कि सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले हैं. इसके बाद ईडी ने इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका होने का भी दावा किया.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections 2023: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर रमन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'भरोसे के लायक नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget