एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: रायगढ़ जिले से हर महीने 60 से ज्यादा लोग हो रहे गायब, नाबालिग लड़कियों की संख्या सबसे अधिक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पिछले 33 महीनों में करीब 48675 लोग लापता हो गए हैं. रायगढ़ में मानव तस्करी के मामले ज्यादा हो गए हैं. यहां एक माह में लगभग 68 लोग लापता हो जा रहे हैं.

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में व्यक्तियों के लापता होने का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है. पिछले 33 माह में करीब 2258 व्यक्ति लापता हो गए है. जिसमें पुलिस ने करीब 1617 व्यक्तियों को खोज निकाला है. इसमें ज्यादातर नाबालिगों के भाग जाने के मामले हैं. लापता होने के मामले में प्रदेश में रायगढ़ जिला चौथे नंबर पर है. रायगढ़ जिले में हर महीने लगभग 68 लोग लापता हो रहे हैं. तो वहीं पहले नंबर पर रायपुर है, जहां से 7337 लापता हो गए हैं. बिलासपुर 4432, दुर्ग 3968 लापता हुए हैं. विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए जानकारी पर आंकड़ा जारी किया गया है.

विधानसभा सत्र के दौरान जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि 1 अप्रैल 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक प्रदेश भर से करीब 48675 लोग लापता हो गए हैं. पुलिस ने इनमें से करीब 37813 व्यक्तियों को खोज निकाला है. मगर करीब 10 हजार 862 व्यक्ति अब भी लापता हैं. प्रदेश के रायपुर में सबसे ज्यादा 7337 लापता हुए हैं, जिसमें से 5602 को खोजा जा सका है. इसके बाद बिलासपुर में 4432 गायब हुए जिनमें से 3035 को खोजा जा सका है.

दुर्ग में 3968 गुम हुए जिसमें से 2756 को खोजा गया है. इनके बाद चौथा सबसे ज्यादा रायगढ़ से गुम हुए है. रायगढ़ से 2258 लोग गुम हो गए. जिसमें करीब 1617 को खोजा गया है. 641 लोगों का कोई अता पता नहीं है. सालों से ये लोग गायब है, परिजनों इनकी तलाश में पुलिस थानों के चक्कर काट रहे है. कोई पता नहीं चल सका है. 

पता नहीं चलता तो तलाशी बंद

गुमशुदगी के सूचना के बाद कुछ समय तक तलाश किया जाता है. कई हादसे से मिलान किया जाता है. जानकारी नहीं मिलती है तो तलाशी बंद कर दी जाता है. कानून के अनुसार 7 साल तक पता नहीं चलने पर मृत मान लिया जाता है, लेकिन नाबालिग वापस लौट आते हैं, मानव तस्करी के मामले में परेशानी बढ़ जाती है.

दिए गए जानकारी में ज्यादातर लड़कियां गायब हो गई हैं. जिले भर के थानों में ज्यादातर मामले में नाबालिग लड़कियां गायब हुई हैं. ज्यादा बरामदगी भी लड़कियों को किया गया है. ज्यादातर केस में बालिकाओं को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने के मामले हैं. कई सालों से वापस नहीं लौटे, तो कुछ अचानक लापता हो गए हैं. जिनकी तलाश परिजनों की तरफ से बरसों से की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Naxalite Attack: बीजापुर में नक्सलियों ने फिर नये पुलिस कैंप पर किया हमला, पिछले 20 दिन में हुआ दूसरा अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM, 'ममता बनर्जी की सरकार...'
'ममता सरकार को खत्म कर देना चाहिए', राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
UPSC Result: 3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
3 नौकरियां छोड़ीं, 6 साल कैंसर से लड़े, छत्तीसगढ़ के संजय दहरिया ने पास किया यूपीएससी एग्जाम
Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget