एक्सप्लोरर

Vegetables Price Hike: छत्तीसगढ़ में अदरक की कीमत 300 के पार, हरी सब्जियों का भाव अभी भी आसमान पर

Chhattisgarh News: अम्बिकापुर शहर के प्रमुख सब्जी मंडी कंपनी बाजार के सब्जी कारोबारियों ने बताया कि सावन के महीनें में मांस-मछली की मांग घटने के साथ ही प्याज और लहसुन की मांग भी कम हो जाती है.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थानीय स्तर पर आवक कम होने से अदरक का थोक भाव बढ़कर भी 250 प्रति किलो के पार हो गया है. वहीं फुटकर में 280 से 300 रुपए किलो की दर से लोगों को अच्छी अदरक मिल पा रही है. आमतौर पर 30 से 40 रुपए प्रति किलो की दर से मिलने वाले नए अदरक की कीमत भी थोक में 160 रुपए प्रति किलो है. सब्जी कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय में लोकल अदकर की आवक काफी कम हो गई है.

किसानों के पास भी अब बड़ा भंडार नहीं है. अब काफी कम उपलब्धता है. पुराने अच्छे अदरक की कीमत तीन सौ से अधिक है, जबकि सड़ने की कगार पर पहुंच चुके निम्न गुणवत्ता वाले अदरक की कीमत थोक कीमत भी ढाई सौ रुपए प्रति किलो पहुंच गई है. मौजूदा समय में बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाली अदरक कभी कभार ही पहुंच रहा हैं. नए अदरक का भाव भी आसमान में होने के चलते लोगों को इसके जायके के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है. वर्तमान समय में टमाटर की कीमत अभी भी 250 से 280 रुपए किलो के बीच बनी हुई है. अन्य हरी सब्जियों का भाव अभी भी आसमान पर हैं. मूली और साग सब्जियों को छोड़कर शेष सभी सब्जियों की कीमत 40 रुपए से अधिक है.

सावन में मांग घटने के बाद भी प्याज का भाव 10 रुपए चढ़ा 
अम्बिकापुर शहर के प्रमुख सब्जी मंडी कंपनी बाजार के सब्जी कारोबारियों ने बताया कि सावन के महीने में मांस-मछली की मांग घटने के साथ ही प्याज और लहसुन की मांग भी कम हो जाती है. प्याज, लहसुन, अदरक को कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता. क्योंकि नमी इन सब्जियों की दुश्मन है. सावन में मांग कम होने से प्याज और लहसुन के खराब होने की समस्या बनी हुई है. बारिश के वजह से नासिक में बड़े पैमाने पर प्याज खराब हुआ है. स्थानीय स्तर पर मांग कम होने के चलते व्यापारी अब नासिक से तीन से चार ट्रक के स्थान पर एक ट्रक ही मांग रहे है. नासिक में प्याज खराब होने और कम मात्रा में मंगाने के कारण पिछले तीन-चार दिनों में प्याज की कीमत में लगभग दस रुपए बढ़ोतरी होने के साथ पच्चीस से तीस रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

एक ट्रक खपने में लग रहा चार से पांच दिन
सब्जी कारोबारियों ने बताया कि आमतौर पर अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में ही एक दिन में तीन से चार ट्रक प्याज खप जाता था. सब्जी कारोबारियों के आलावा किराना दुकान व्यवसायी भी प्याज थोक में ले जाते थे. सावन में मांग घटने के कारण वर्तमान समय में अंबिकापुर में आज एक ट्रक प्याज खपने में भी चार से पांच दिन का समय लग रहा है. जिसके कारण तीन से चार व्यवसायी एक साथ मिलकर एक ट्रक प्याज नासिक से मंगा रहे है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election: चुनावी साल में में बीजेपी ने कसी कमर, दुर्ग जिले में शुरू किया कॉल सेंटर और वार रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget