एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण के मैदान में उतरे 60 विधायकों की संपत्ति में इजाफा, पढ़ें आंकड़ें

Chhattisgarh Elections 2023: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक 60 विधायकों और सीएम भूपेश बघेल की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को है. 66 ऐसे विधायक हैं जो 2023 में एक बार फिर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और उनमें से 60 विधायकों की परिसंपत्ति में 2018 की तुलना में पांच प्रतिशत से लेकर 3,340 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की संपत्ति में 10.33 करोड़ रुपये यानी 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दरअस एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें बताया गया है कि 60 विधायकों की संपत्ती में 2018 की तुलना में पांच प्रतीशत बढ़ी है. 

दरअसल, यह रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच की तरफ से जारी की गई है. जिसको छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से चुनाव लड़ रहे 66 विधायकों के स्व-शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है. मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दोबारा चुनाव लड़ रहे 66 विधायकों में से 60 विधायकों (91 फीसदी) की परिसंपत्ति 5 फीसदी से लेकर 3,340 फीसदी तक बढ़ गई है, और छह विधायकों (9 फीसदी) की परिसंपत्ति माइनस 4 फीसदी से माइनस 35 फीसदी तक घट गई है.

60 विधायकों की संपत्ती बढ़ी 

साल 2018 में निर्दलीय सहित विभिन्न दलों के तरफ से फिर से चुनाव लड़ रहे इन 66 विधायकों की औसत परिसंपत्ति 12.98 करोड़ रुपये थी, जो 2023 में 13.74 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट के अनुसार, "छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 और 2023 के बीच इन 66 दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की औसत परिसंपत्ति वृद्धि 76.45 लाख रुपये है." रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोबारा चुनाव लड़ रहे इन 66 विधायकों की परिसंपत्ति में औसत प्रतिशत वृद्धि 6 प्रतिशत है.

तखतपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक रश्मि आशीष सिंह (Rashmi Ashish Singh) ने परिसंपत्ति में अधिकतम 12.70 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है, यानी 2018 में 8.73 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 21.44 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि आरंग (एससी) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया (Shivkumar Dahariya) की परिसंपत्ति 10.99 करोड़ रुपये बढ़ गई है. जो 2018 में 2.37 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 13.37 करोड़ रुपये हो गई है.

जानें किस विधायक की बढ़ी कितनी संपत्ती

रिपोर्ट के मुताबिक, पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बघेल की संपत्ति 10.33 करोड़ रुपये बढ़ गई है, जो 2018 में 23.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 33.38 करोड़ रुपये हो गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री बघेल की संपत्ति में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है. यहां तक कि बेमेतरा विधानसभा सीट से विधायक आशीष छाबड़ा की परिसंपत्ति भी 8.15 करोड़ रुपये बढ़ गई है. जो 2018 में 6.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.76 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 126 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है. इस बीच, रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP)के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति में भी 7.35 करोड़ (72 प्रतिशत) की वृद्धि देखी गई, जो 2018 में 10.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 विधानसभा चुनाव में 17.49 करोड़ रुपये हो गई.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में दोबारा चुनाव लड़ रहे 49 विधायकों की परिसंपत्ति में औसत वृद्धि 3.19 फीसदी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में 49 विधायकों की औसत संपत्ति 15.32 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 15.80 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 48.83 लाख रुपये का उछाल देखा गया है. इस बीच, छत्तीसगढ़ में दोबारा चुनाव लड़ रहे 12 विधायकों की औसत परिसंपत्ति में 19.05 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. साल 2018 में 12 विधायकों की औसत संपत्ति 7.67 करोड़ रुपये थी, जो अब 1.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ बढ़कर 9.13 करोड़ रुपये हो गई है.

निर्दलीय विधायक की संपत्ती करोड़ों की हुई

छत्तीसगढ़ में बसपा के दोबारा चुनाव लड़ रहे 2 विधायकों की औसत संपत्ति में 67.81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 2018 में दोनों विधायकों की औसत संपत्ति 2.04 करोड़ रुपये थी, जो अब 1.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ बढ़कर 3.42 करोड़ रुपये हो गई है. छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के दोबारा चुनाव लड़ रहे दो विधायकों की औसत संपत्ति में 49.59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 2018 में दोनों विधायकों की औसत संपत्ति 4.77 करोड़ रुपये थी, जो अब 2.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7.14 करोड़ रुपये हो गई है.

छत्तीसगढ़ में दोबारा चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय विधायक की संपत्ति में औसत वृद्धि 256.78 प्रतिशत है. 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 57.71 लाख रुपये थी, जो अब 1.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ बढ़कर 2.05 करोड़ रुपये हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है. 20 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश बघेल का एक और वादा, कहा- 'जीते तो कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, किराए से लेकर शेड्यूल तक जानें पूरी डिटेल
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू, किराए से लेकर शेड्यूल तक जानें पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget