एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, राहुल-प्रियंका गांधी के बाद मल्लिकार्जुन खरगे बस्तर में भरेंगे चुनावी हुंकार

Chhattisgarh Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में 90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में प्रदेश की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिनमें कवासी लखमा और रमन सिंह की सीट भी शामिल है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से सरगर्म है, बेहतर नतीजों के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. पहले और दूसरे चरण के लिए कांग्रेस का तूफानी दौरा शुरू हो गया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के लगातार चुनावी दौरों के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ आने वाले हैं. इस दौरान खरगे मंत्री कवासी लखमा के विधानसभा क्षेत्र कोंटा में चुनावी सभा करेंगे और महासमुंद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे. माना जा रहा है कि खरगे भी छत्तीसगढ़ के लिए कई बड़ी घोषणा कर सकते है.

दरअसल, बुधवार (1 नवंबर) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य छत्तीसगढ़ तक सफर करने वाले हैं, यानी एक दिन में दो जिलों में चुनावी सभा करने वाले है. खरगे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे स्पेशल विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से दक्षिण छत्तीसगढ़ के सबसे आखरी जिला सुकमा पहुंचेंगे और मंत्री कवासी लखमा के समर्थन में प्रचार करेंगे. सुकमा में 12:20 से 1:20 बजे तक आम सभा में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से सीधे महासमुंद जाएंगे और 2:40 बजे से 3:40 बजे तक आम सभा में शामिल होंगे. इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

5 दिन में कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं का दौरा
बात दें कि बीते 28 और 29 अक्टूबर को दो दिन राहुल गांधी ने बस्तर और कवर्धा में चुनावी सभा की थी. इसके अलावा कोंडागांव के फरसगांव, कांकेर के भानुप्रतापपुर और कवर्धा विधानसभा में चुनावी सभा कर चुके हैं. इन सीटों पर पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होना है. राहुल गांधी के जाने के बाद अगले ही दिन 30 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया है. अब एक दिन बाद 1 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है. यानी 5 दिन के भीतर कांग्रेस के 3 बड़े नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं.

पहले चरण में 20 सीटों होगा मतदान
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होंगे. इनमें से प्रदेश सरकार के 3 मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम, मोहम्मद अकबर, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज की शाख दांव पर लगी है. खास बात ये है कि इन 20 सीटों में 19 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं और बीजेपी से केवल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सीट है. इस लिए कांग्रेस मौजूदा सीट बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. खासकर बस्तर के 12 सीटों पर दोनों पार्टियों का फोकस है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: बस्तर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 38 लाख से ज्यादा कैश जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durg News: JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार
दुर्ग में JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार
अंबिकापुर जघन्य रेप और हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रेलवे स्टेशन पर CCTV में दिखा आरोपी
अंबिकापुर जघन्य रेप और हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रेलवे स्टेशन पर CCTV में दिखा आरोपी
बिलासपुर: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, 7 दिन में सरेंडर के निर्देश
बिलासपुर: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, 7 दिन में सरेंडर के निर्देश
Ratanpur News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 9 लोग घायल
रतनपुर: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 9 लोग घायल

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान की 'Missile City'! क्यों भेदने में US का Advance Satellite भी फेल ?
Iran Vs US-Israel War: ईरान की सेना IRGC अपने ही देश के खिलाफ बगावत करेगी? Reza Pahlavi का दांव!
Trump Final Ultimatum to Iran: ट्रंप का 'धमकी मीटर'..Iran को बार-बार चेता रहे! | Iran Israel War
Iran US-Israel War: Shadow War तो बस झांकी थी,अब 'Epic Fury' ! क्या दहल जाएगा मिडिल ईस्ट?
Iran US-Israel War: ईरान की नाक के नीचे से पायलट को निकाल ले गया इजरायल! | Pilot Rescue

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक रात में पूरा ईरान तबाह कर देंगे', ट्रंप की ये बात सुनते ही फायर IRGC, कहा-'हार का डर, पूरी ताकत से...'
'एक रात में पूरा ईरान तबाह कर देंगे', ट्रंप की ये बात सुनते ही फायर IRGC, कहा- 'हार का डर, पूरी ताकत से...'
UP Weather: यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
यूपी पर अगले 48 घंटे भारी! नोएडा, आगरा समेत 50 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन बोले- BJP ने बनाया मजाक
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद विपक्ष को झटका, महाभियोग नोटिस खारिज, भड़के डेरेक ओ'ब्रायन
KKR vs PBKS: अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
अगर कट-ऑफ टाइम तक शुरू नहीं हुआ 5-5 ओवर का मैच? तो कैसे होगा विजेता का फैसला
Explained: अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर, कैसे ईरान जंग ने बदला हवा का रुख
अब नहीं चलेगी अमेरिका की हुकूमत! कैसे ईरान युद्ध के बाद मल्टीपोलर की ओर बढ़ रहा वर्ल्ड ऑर्डर?
Excessive Yawning Causes: बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
बार-बार आ रही है जम्हाई तो हल्के में न लें, जानें किन-किन बीमारियों का खतरा?
चीन में 30 हजार में मिल रहा प्रीमियम फ्लैट! यूजर्स बोले- ये तो बेंगलुरु-मुंबई से भी सस्ता
चीन में 30 हजार में मिल रहा प्रीमियम फ्लैट! यूजर्स बोले- ये तो बेंगलुरु-मुंबई से भी सस्ता
Crude Oil: कच्चे तेल की कमी से किन बिजनेस पर असर, पेट्रोल-डीजल के अलावा कहां होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
कच्चे तेल की कमी से किन बिजनेस पर असर, पेट्रोल-डीजल के अलावा कहां होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
Embed widget