एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: बिलासपुर संभाग पर BJP की नजर,16 दिन में पीएम मोदी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, जानें- क्या हैं समीकरण?

PM Modi Chhattisgarh Visit: 16 दिन के अंदर प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है. वह बिलासपुर में बीजेपी के परिवर्तन यात्रा को समाप्त करते हुए लोगों से संवाद करेंगे.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले बीजेपी की चुनावी अभियान तेजी से चल रही है. करीब 20 दिन में बीजेपी को परिवर्तन यात्रा ने राज्य के 90 विधानसभा सीटों पर परिवर्तन यात्रा किया है. अब इस यात्रा का शनिवार (29 सितंबर) को बिलासपुर में समापन होने वाला है. इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है. आखिर बिलासपुर संभाग में पीएम मोदी 16 दिन में दुसरी बार क्यों आ रहे है? और क्यों माना जा रहा है खास, बिलासपुर के सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए खास, ये आज आपको समझाते है.

दरअसल पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के 1 दिन पहले पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक ली है. 28 सितंबर के 6 घंटे की मैराथन बैठक में पीएम मोदी के दौरे को तैयारियों की समीक्षा की गई है. बंद कमरे में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति पर मंथन हुई है. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कल पीएम मोदी की मौजूदगी में समाप्त होने वाली है. लेकिन आगे बीजेपी की क्या रणनीति होगी इसपर बैठक में निर्णय लिए गए है.

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमित शाह ने ली रायपुर में बैठक
दरअसल गुरुवार (सतंबर) को दोपहर 1 बजे से देर रात तक अमित शाह ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बैठक ली है. इसमें सबसे प्रमुख पीएम मोदी की बिलासपुर में चुनावी सभा को लेकर रणनीति बनाई गई है. पीएम मोदी 16 दिन में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है और दिलचस्प बात ये है कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े संभाग बिलासपुर में ये दूसरी बार पीएम मोदी आ रहे है. इससे पहले 14 सितंबर को पीएम मोदी बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में चुनावी शंखनाद कर चुके है. वहीं 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में पीएम मोदी ने चुनावी अभियान का आगाज कर चुके है.

क्या है बिलासपुर संभाग का समीकरण
छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है. जहां 8 जिलों में 25 विधानसभा सीट आती है. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कांग्रेस से पीछे रह गई थी. 25 में से कांग्रेस के पास 14,बीजेपी 7, जोगी कांग्रेस 1 और बहुजन समाज पार्टी के पास 2 सीट है. वहीं जोगी कांग्रेस से अलग हुए धर्मजीत सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गए है. इस लिहाज से बीजेपी बिलासपुर संभाग में अपनी स्थिति बेहतर करने में पूरी ताकत झोंक रही है. इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी भी इसी संभाग से आते है. इस लिए बीजेपी के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है.

पीएम मोदी के पहले राहुल गांधी कर चुके है बिलासपुर दौरा
पीएम मोदी के पहले राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी बिलासपुर संभाग में चुनावी सभा कर चुके है. इस लिए माना जा रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में बिलासपुर संभाग में सभी राजनीतिक पार्टियों की नजरें टिकी है. 25 सितंबर को राहुल गांधी ने बिलासपुर में बड़ी सभा को संबोधित किया है और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर चुके है. अब बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का आराध्य देवी महामाया माता के चरणों में जा रही है.

महामाया माता मंदिर में समापन होगा बीजेपी की परिवर्तन यात्रा
आपको बता दें कि बीजेपी की दो परिवर्तन यात्रा निकाली गई है. 12 सितंबर को दंतेश्वरी मंदिर में बस्तर संभाग,दुर्ग और रायपुर संभाग से गुजर कर बिलासपुर पहुंची है. वहीं 15 सितंबर से शुरु हुई उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जशपुर से दूसरी परिवर्तन यात्रा शुरू हुई है. जो सरगुजा और बिलासपुर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों में गुजर कर 30 सितंबर को बिलासपुर के रतनपुर पहुंचने वाली है. आपको ये भी बता दें कि राजा महाराजाओं के जमाने में बिलासपुर का रतनपुर सैकड़ों साल तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है. कलचुरी राजाओं की नगरी है. अब यहां से पीएम मोदी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन के साथ सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करने जा रहे है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
Chhattisgarh News: 'नक्सलवाद से मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा
छत्तीसगढ़: 'नक्सलवाद से मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़', CM विष्णु देव साय का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget