एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस बार बनेगा इतिहास, पहली बार महिलाएं संभालेंगी चुनाव का सारा काम

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी क्षेत्र में निर्वाचन का पूरा काम महिलाओं के हाथ में सौंपा गया है. बता दें प्रदेश में सात नंवबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा.

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा. इसके लिए नामांकन दाखिल करने का प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी क्षेत्र में निर्वाचन का पूरा काम महिलाओं के हाथ में सौंपा गया है. जहां मतदान पर्ची चेक करने से लेकर उंगली में स्याही लगाने और रजिस्टर में हस्ताक्षर के साथ वोटिंग करवाने तक काम महिलाएं ही नजर आएंगी. इसके साथ ड्यूटी में तैनात सुरक्षाबल भी महिलाएं ही रहेंगी. दरअसल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार  एक नया इतिहास रचने जा रहा है

यहां की दो विधानसभा महिलाओं के जिम्मे होगी. यहां टॉप से लेकर यूनिट तक निर्वाचन का कार्य महिलाओं को सौंपा जाएगा. यह विधानसभा रायपुर उत्तर और पश्चिम है. उत्तर विधानसभा में 18 सेक्टर हैं. इसमें सेक्टर एक में महिला अधिकारी होंगी. वहीं कुल 265 मतदान केन्द्र 1 हजार 60 महिला अधिकारियों के हवाले होगा. 265 बूथ में पीठासीन अधिकारी, मतदान क्रमांक एक,दो, तीन में सभी जगहों पर महिला अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा. यानी यहां 265 पीठासीन अधिकारी और 795 मतदान अधिकारी रहेंगे.

इन सीटों में महिला पुलिस बल भी तैनात
सबसे खास बात यह है कि इस विधानसभा के मुख्य ऑब्जर्वर एक महिला आईएएस अधिकारी विमला आर हैं. साथ ही उनकी लाईजिनिंग ऑफिसर भी महिला हैं. इतना ही  नहीं यहां अधिक से अधिक महिला पुलिस बलों की भी तैनाती की जा रही है. यहां पर मतदान पर्ची चेक करने से लेकर उंगली में स्याही लगाने और रजिस्टर में हस्ताक्षर के साथ वोटिंग करवाने तक महिलाएं ही नजर आएंगी. वहीं पश्चिम विधानसभा को भी पूरी तरह से महिला अधिकारियों के जिम्मे सौंपने की तैयारी की जा रही हैं. 

महिलाओं को मिलेगी पूरी सुविधा
यहां 15 सेक्टर और 201 मतदान केन्द्र हैं. यहां भी एक सेक्टर महिला में अधिकारी होंगी. साथ ही बूथों में 804 महिला अधिकारी होंगी, जिनमें 201 पीठासीन अधिकारी और 603 मतदान अधिकारी होंगी. रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि जिले के इस बार दो विधानसभाओं उत्तर और पश्चिम में निर्वाचन कार्य में पूरी तरह से महिलाओं की तैनाती की जा रही है. उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी-कर्मचारी हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करती हैं यह सराहनीय है. यह प्रयास किया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी मतदान केन्द्र के साथ जहां भी लगाई जाएगी वहां पर उनके लिए मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाएगी, ताकि उन्हे कोई तकलीफ ना हो.

गौरतलब है कि 26 और 27 अक्टूबर को मतदान दलों का प्रशिक्षण हुआ. जहां मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन कार्य में शामिल महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है. वहीं इस बार चुनाव में जिले के सातों विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं जा रहें हैं. धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 में 10, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 10, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 265, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में 201, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 10, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 10, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं.

Chhattisgarh Election 2023: आज नक्सलगढ़ में आ रहे हैं राहुल गांधी, करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, इन सीटों पर है नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, क्यों डर रहा इस्लामाबाद
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mumbai News: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
फर्जी बाबा अशोक खरात मामले पर AIMIM के वारिस पठान का बड़ा बयान- ‘एपस्टीन नासिक फाइल्स...'
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, क्यों डर रहा इस्लामाबाद
'...तो हम दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे', भारत को पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में मोहनलाल की एंट्री, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला
COVID And Cancer Risk: जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
जिन लोगों को हुआ था सीवियर कोविड, वे तुरंत करा लें यह टेस्ट, वरना यह कैंसर बना लेगा शरीर में घर
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
Embed widget