एक्सप्लोरर

Chhatiisgarh: टीएस सिंह देव की नियुक्ति पर BJP ने किया तंज तो CM बघेल बोले- 'उनको क्या तकलीफ...'

Chhattisgarh Election 2023: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये हमारी पार्टी का फैसला है. उनको तो हमारी हर चीज में तकलीफ हो रही है. सीएम ने कहा कि हम फिर से सरकार बनाएंगे.

Chhattisgarh  Election 2023 News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार (29 जून) को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को आगामी चुनाव को देखते हुए टिप्स दिए. सीएम बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ चलो अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत मुझे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है. 

सीएम बघेल ने कहा नई ऊर्जा के साथ चुनाव के मैदान में उतरेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बधाई हो शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनको उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, बाबा हमारे वरिष्ठ साथी हैं. हाईकमान का निर्देश हुआ है, इससे निश्चित रूप से कांग्रेस और सरकार को मजबूती मिलेगी. कल (28 जून) कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हुई है. इसमें उन्होंने और राहुल गांधी ने आगामी चुनाव को टिप्स दिए हैं. सबको साथ लेकर चलने और दोबारा सरकार बनाने की बात कही गई. बूथ को मजबूत करना जरूरी है और नई ऊर्जा के साथ हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे और तीन चौथाई बहुमत के साथ हमने पिछले वर्ष सरकार बनाई थी. इस बार भी हम वैसे हम सरकार बनाएंगे. 

Chhattisgarh: मणिपुर में राहुल गांधी का काफिला रोके जाने पर CM बघेल बोले- 'वो एकमात्र व्यक्ति हैं जिससे...'

सीएम बघेल ने पूछा- बीजेपी को क्यों हो रही है तकलीफ

चुनाव के 4 महीने पहले ही छत्तीसगढ़ में ढाई - ढाई साल के सीएम बनाने की बातों के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को डिप्टी सीएम बना दिया है. इसके बाद से पूरे छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. बीजेपी जहां टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर तंज कस रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बीजेपी के तंज का जवाब दे रहे है. बीजेपी द्वारा टी एस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर तंज कसने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि  यह हमारी पार्टी का निर्णय है, उनको क्या तकलीफ हो रही है, उनको तो हमारे हर चीज में तकलीफ हो रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
Embed widget