एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: अमित शाह की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ BJP की हाई लेवल मीटिंग, विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बनेगी ये रणनीति

Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक महीने में तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अब बीजेपी हाई कमान ने जिम्मेदारी संभाल ली है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election) के पहले बीजेपी (BJP) में चुनावी तैयारियों के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है. एक महीने में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. आज रायपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की हाई लेवल (High-level meeting) मीटिंग हो रही है. इस बैठक में बीजेपी की चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. इसलिए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अमित शाह दूसरी बार रात में छत्तीसगढ़ बीजेपी की बैठक लेने रायपुर आए हैं.  दरअसल, शनिवार की शाम भारी बारिश के बीच अमित शाह रायपुर पहुंचे है. अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे.

अमित शाह के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह चुनाव प्रभारी डॉ मनसुख मंडाविया भी पहुंचे हैं. बीजेपी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उनका स्वागत किया है. इसके बाद बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग शुरू हो गई है. देर रात तक बीजेपी कार्यालय में अमित शाह चुनाव जीतने की रणनीतियों पर विस्तार से प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे. इसके बाद आज रात यहीं रायपुर में रुकेंगे. रविवार को अमित शाह वापस दिल्ली चले जाएंगे.

एक महीने अमित शाह तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर 

आपको बता दें कि 22 जून को अमित शाह दुर्ग में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करने आए थे. इसके 12 दिन बाद 5 जुलाई को फिर अमित शाह रायपुर आए. ये उस समय अमित शाह का दौरा हुआ जब 2 दिन बाद यानी 7 जुलाई को पीएम मोदी की रायपुर में आम सभा होने वाली थी. 5 जुलाई को अमित शाह ने बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग की और अगले दिन 6 जुलाई की सुबह वापस लौट गए. इसके बाद आज (22 July) फिर अमित शाह रायपुर पहुंचे है. यानी ठीक एक महीने तक अमित शाह का ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है.

क्या अमित शाह के हाथ में छत्तीसगढ़ की कमान 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के हाथ में छत्तीसगढ़ की कमान जाती हुई दिखाई दे रही है. पीएम मोदी के दौरे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ लगातार अमित शाह छत्तीसगढ़ चुनावी कमान संभाल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर जमीनी लड़ाई के लिए राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को निर्देश दे रहे हैं. इस महीने आधा दर्जन बीजेपी के राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आ चुके हैं. अब चुनाव के पहले लगातार छत्तीसगढ़ बीजेपी में राष्ट्रीय नेताओं की दखल बढ़ने से पार्टी में खलबली मची हुई है, क्योंकि पार्टी के पुराने नेताओं को हाई कमान ने साइड लाइन कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Surajpur: पंडो बाहुल्य बस्ती के बच्चे बारिश में जान जोखिम में डालकर जाते हैं स्कूल, टापू बन जाता है गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget