एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, संगठन के बाद अब कैबिनेट में फेरबदल के संकेत

Chhattisgarh Cabinet Reshuffle: छत्तीसगढ़ में चुनाव के ठीक पहले कैबिनेट में बदलाव के संकेत हैं. सीएम भूपेश बघेल बड़ा बयान दिया. इसे रूठे नेताओं को मनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election) से पहले सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट में फेरबदल की संभावना है. संगठन में बदलाव के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट में बदलाव के संकेत आज (13 July) खुद दिया है. रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा मंत्रिमंडल के फेरबदल के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि देखते रहिए, इंतजार करिए. इस बयान के बाद अब राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट में परिवर्तन की चर्चा ने तेज हो गई है. 

दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर चांपा जिला रवाना होने से पहले रायपुर हेलीपेड में मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सबसे पहले दीपक बैज को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि संगठन में अलग-अलग लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है. मोहन मरकाम का दो कार्यकाल कंप्लीट हो गया था और सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं. रायपुर महाधिवेशन में पारित हुआ था कि संगठन में 50 प्रतिशत सीट 50 साल से कम उम्र वालों को मिले. हमारे यहां इसकी शुरुआत हो गई है. 42 साल के नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कमान सौंपा गया है.

मंत्रिमंडल में नए चेहरों की मिल सकती है जगह

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के मंत्रिमंडल में परिवर्तन पर पूछे गए सवाल पर बघेल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. बता दें कि पिछले कुछ दिन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन और सत्ता में बदलाव हो रहे है. पहले टी एस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गए और अब 4 साल से पीसीसी चीफ रहे मोहन मरकाम को हटा कर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है और कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. 

क्या कांग्रेस रूठे नेताओं को मनाने की कोशिश कर रही?

सवाल ये उठता है किछत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को महज 4 महीने ही बचे हैं. लेकिन ऐसे वक्त में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक के बाद लगातार बड़े बदलाव कर रही है. पहले लगातार नाराज चल रहे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया. इसके बाद मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई. अब मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी चल रही है. कयास ये लगाए जा रहे है कि कांग्रेस पार्टी ये बदल क्या रूठे और नाराज नेताओं को मनाने और उनको सम्मान देने के लिए क्या ये कदम उठा रही है? वहीं देखने वाली बात ये होगी कि क्या रूठे नेता 4 महीने के सम्मान से संतुष्ट होंगे?

Chhattisgarh Politics: दीपक बैज को मिली कांग्रेस की कमान तो रमन सिंह ने CM भूपेश पर कसा तंज, बोले- एक तरफ उनको आधी कुर्सी...'

रविशंकर प्रसाद पर सीएम ने किया तंज

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुए हिंसा बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर भी सीएम बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कब बोलना है ,नहीं बोलना है. रविशंकर प्रसाद तय करेंगे? रविशंकर अपनी चिंता करें कि वो मंत्रिमंडल से क्यों हटाए गए. आज तक खोज रहे हैं. अमेरिका की कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़े थे क्या इस लिए तो नहीं. थोड़ा सा खुलासा कर लें. क्यों हटाया गया इतना सीनियर मिनिस्टर को? सुप्रीम कोर्ट के बड़े जाने माने वकील है. उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल के फेंका गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Chhattisgarh News: GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
GST संग्रह की रफ्तार धीमी, बिलासपुर संभाग ने की लक्ष्य से 1261 करोड़ रुपये की कम वसूली
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार
छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget