एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल का बड़ा दावा- 'कथित शराब घोटाले में ED मेरा भी...'

Chhattisgarh News: कथित शराब घोटाले मामले में ईडी के द्वारा छत्तीसगढ़ में ताबड़ तोड़ कार्रवाई कर रही है. इस कार्रवाई को सीएम भूपेश बघेल ने साजिश बताते हुए ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का भी नाम अब सामने आ रहा है. ये बातें कोई और नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कह रहे है. मुख्यमंत्री ने ईडी (ED) की कार्रवाई के खिलाफ जल्दी बड़ा एक्शन लेने की बात कही है और ईडी की कार्रवाई पर कई आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है. उन्होंने फिर से ईडी पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है.

दरअसल गुरुवार को रायपुर हेलीपैड में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को लेकर ये बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईडी झूठे केस बनाकर डरा धमका कर कथित शराब घोटाले में मेरा नाम भी जोड़ने का प्रयास कर रही है. इनका मुख्य उद्देश्य सरकार को बदनाम करना है. बीजेपी यहां टिक नहीं पा रही है तो ईडी का अपने अधीनस्थ संगठन की तरह दुरुपयोग कर रही है.

ईडी के खिलाफ एक्शन लेगी भूपेश सरकार

सीएम बघेल ने आगे कहा कि हमें विधि विशेषज्ञों से जानकारी मिली है एक्सटॉर्शन और भ्रष्टाचार जैसे शेड्यूल अपराध की जांच ईडी के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है. ईडी का काम पीएमएलए अंतर्गत किसी अपराध की कमाई, जप्त संपत्ति की जांच करना और दोषियों को सजा दिलाना है. लेकिन ईडी के अधिकारी छत्तीसगढ़ में पुलिस की तरह मूल अपराध में विवेचना कर रहे हैं. ईडी का यह कार्य संघीय ढांचे के मूल भावना के विपरीत है. ईडी के अधिकारियों द्वारा की जा रही समस्त अवैधानिक कार्रवाई के विरुद्ध कानून के जानकारों से सलाह मशविरा कर रहे हैं इस संबंध में जल्दी ही समुचित कार्रवाई करेंगे.

सीएम का सावला ईडी डिस्टिलर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी लगातार मीडिया ट्रायल के तहत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रही है. उसमें यह कहा जा रहा है कि डिस्टिलर बिना एक्साइज ड्यूटी पटाए शराब की बिक्री कर रहे हैं. सवाल यह है कि बिना एक्साइज ड्यूटी पटाए शराब की बिक्री कर रहे हैं तो उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई. फायदा तो उन्हीं को मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन दूसरे लोगों को पकड़ रहे हैं.

ईडी और डिस्टिलर के बीच हो चुकी है सांठगाठ- सीएम बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी और डिस्टिलर के बीच या बीजेपी के बीच सांठगांठ हो चुका है. दाल में कुछ काला जरूर है क्योंकि किसी को भी उठा रहे हैं ले जा रहे है. लेकिन जो स्वीकार कर रहे हैं सबसे पहले तो अपराधी वही हुए तो उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है?

कोर्ट में अनवर ढेबर ने आत्महत्या करने की दी चेतावनी

गौरतलब है कि कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार अनवर ढेबर ने कोर्ट के सामने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए है. अनवर ढेबर ने बुधवार को रायपुर कोर्ट में  ईडी पर प्रताड़ना और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार वालों के नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. इसके अलावा अनवर ने कोर्ट में न्यायधीश के सामने कहा है कि ईडी के प्रताड़ना से व्यथित होकर वो आत्महत्या कर लेंगे और इसके लिए ईडी जिम्मेदार होगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: ईडी पर अनवर ढेबर ने लगाया प्रताड़ना का आरोप! कोर्ट में बोला- 'आत्महत्या कर लूंगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget