एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोग, मेधावी बच्चों को मिले 2-2 लाख रुपये

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में 'मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना' के अंतर्गत 13 बच्चों को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए गए.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) के निवास पर गुरुवार (4 जुलाई) को दूसरे हफ्ते के जनदर्शन कार्यक्रम में भी नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा. मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने और अपने आग्रह-अनुरोध के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग आए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपये के चेक भी दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास परिसर में अपनी मां के नाम दहीमन का पौधा भी लगाया.

मुख्यमंत्री निवास में हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया था, जिसका नागरिकों ने लाभ उठाया. इस कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने आए थे, जो पिछले जनदर्शन में आए थे और उनके अनुरोधों का तुरंत निराकरण भी हो गया था. गुरुवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 'मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना' के अंतर्गत 13 बच्चों को दो-दो लाख रुपये के चेक दिए गए. इसमें से एक लाख रुपये प्रोत्साहन के रूप में और एक लाख रुपये स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए.

CM ने की मां के नाम पौधा लगाने की अपील
इन बच्चों ने दसवीं और बारहवीं में 2023-24 के टॉप-10 लिस्ट में स्थान बनाया है. यह सभी श्रमवीरों के बच्चे हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आवास पर अपनी मां के नाम दहीमन का जो पौधा रोपा वह अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. यह पौधा सरगुजा अंचल में पाया जाता है. मुख्यमंत्री ने लोगों से भी मां के नाम अपने-अपने निवास या गांव में पौधा रोपने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के मन की बात कार्यक्रम में लोगों से एक पेड़ मां के नाम मुहिम में शामिल होने की अपील की थी.

इस बार के जनदर्शन में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे भी लोग शामिल हुए, जो पिछले बार के जनदर्शन में भी आए थे, तब उनके आवेदनों का निराकरण मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कर दिया गया था. इन लोगों ने तुरंत कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. इनमें दिव्यांग भी शामिल थे, जिन्हें सीएम साय के निर्देश पर ट्रायसाइकिल और अन्य उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए गए थे. कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया. खून जांच, बीपी की जांच, शुगर और अन्य आम बीमारियों की जांच की सुविधा शिविर में उपलब्ध कराई गई थी.

ये भी पढ़ें: Bastar News: मलेरिया की चपेट में आ रहे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान, बस्तर में मानसून में बढ़ रहा प्रकोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
Chhattisgarh News: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget