एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ आज रामलला का दर्शन करेंगे CM विष्णुदेव साय, लेकर जाएंगे शिवरीनारायण के बेर

Chhattisgarh CM Ram Mandir Visit: सीएम विष्णुदेव साय आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने वाले हैं. 22 सीटर चार्टर्ड प्लेन से सुबह साढ़े 9 बजे सभी रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं.

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Ram Mandir Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी कैबिनेट मंत्री शनिवार को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए जाएंगे. मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे.

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के झूठे बेर खाये थे. प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था. माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है. 

प्रदेश के हजारों श्रद्धालु भी कर चुके हैं रामलला के दर्शन
बता दें कि मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे. अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना भी चलाई जा रही है.

योजना के जरिए हजारों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके है. आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए हजारों लोग रामलला के दर्शन लाभ उठा चुके हैं. जब इस योजना का शुभारंभ किया गया तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि वो जल्द ही कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे.

ये है पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री आज सुबह साढ़े 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं. सुबह 11 बजे वे महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 22 सीटर में चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या धाम पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्री सवा 11 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन व भ्रमण करेंगे. शाम सवा 5 बजे अयोध्या एयरपोर्ट से रवाना होकर 6.45 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे.

बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपनी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए थे. उनसे पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बस्तर गोंचा महापर्व में निभाई गई 56 भोग की रस्म, इन खास मिठाइयों से भगवान जगन्नाथ को लगाया गया भोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget