एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों का कटा टिकट? यहां जानें सब कुछ

Chhattisgarh Congress List: कांग्रेस ने अब तक 83 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. सात सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट आनी अभी बाकी है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की सूची में नौ विधायकों और एक पूर्व मंत्री का टिकट काटा गया है. इसमें मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल, प्रतापपुर से पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह, लैलूंगा से चक्रधर सिदार, बिलाईगढ़ से चंद्रदेवराय, रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, धरसीवां अनीता योगेंद्र शर्मा, जगदलपुर से रेखचंद जैन, पाली तनखार से मोहित केरकेट्टा, सामरी से चिंतामणी महाराज का टिकट काटा गया है. इससे पहले पहली सूची में कांग्रेस ने आठ विधायकों का टिकट काटा था. यानी अब तक कुल 18 विधायकों का टिकट कट चुका है. अभी भी सात सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का एलान होना बाकी है.

कांग्रेस की 53 उम्मीदवारों की लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा का नाम भी शामिल है. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, अरुण वोरा को दुर्ग शहर से उम्मीदवार बनाया गया है. वोरा वर्तमान में इस सीट से विधायक भी हैं.  कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र, विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम और शैलेश पांडे को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. 

Chhattisgarh Election 2023: राजस्थान के बाद क्या छत्तीसगढ़ में भी बदलेगी चुनाव की तारीख? AAP ने चिट्ठी लिखकर की मांग

इससे पहले, बीते रविवार को कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे. मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ रहे हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं. वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है. छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी. छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है. वहीं, बीजेपी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. वहीं, बीजेपी को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Korba News: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
कोरबा: 'मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है...', शराब के नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने किया बवाल
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान
Bastar News: बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल
बस्तर में समाप्ति की ओर लाल आतंक, 108 नक्सलियों का सरेंडर, 44 महिला भी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget