एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने राजनीति से लिया संन्यास, टिकट न मिलने से नाराज?

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी जैसे ही यह समाप्त हुआ, वहां मौजूद अनिल सिंह मेजर ने ऐसी बात कही कि सभी हैरान रह गए.

Surguja News: सरगुजा (Surguja) में बीजेपी (BJP) में अंतर्कलह देखने को मिली है. बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर (Anil Singh Major) ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है. दरअसल, अनिल सिंह मेजर भी अम्बिकापुर (Ambikapur) विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दौड़ में  शामिल थे. वह बीजेपी के द्वारा घोषणा पत्र से जुड़ी प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में बलरामपुर (Balrampur) आए थे. ठीक प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद बीजेपी के अन्य नेता हक्के-बक्के रह गए.

इधर बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि अनिल सिंह मेजर पार्टी के वरिष्ठ नेता है और उनसे नाराजगी का कारण जानने की कोशिश करेंगे.बीजेपी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है और इसके बाद  जिला मुख्यालयों में घोषणा पत्र के सम्बंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है. उधर, प्रेस वार्ता के बाद हालांकि अनिल सिंह ने कहा कि वह पार्टी से जुड़े रहेंगे.

मेरे मन की बात बता दी- अनिल सिंह
अनिल सिंह मेजर ने मीडिया से कहा, ''भारतीय जनता पार्टी का सदस्य हूं और सदस्य रहूंगा. हमेशा विचारधारा से जुड़ा रहूंगा. मगर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में रहूंगा. सक्रिय राजनीति के रूप में आज संन्यास ले रहा हूं. मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे पूरा किया. हमेशा किया है. आज मेरे मन की बात थी वो बता दिया. जो निर्णय था वो बता दिया.''

पार्टी का प्रदेश नेतृत्व करेगा अनिल  सिंह से  बात
इधर, बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह  मेजर से चर्चा करेंगे और उनसे पुनर्विचार करने का आग्रह किया जाएगा. उन्हें मनाने की कोशिशें की जाएंगी. ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि उन्होंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है. सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया है. उन्होंने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं. बीजेपी के कार्यक्रम में भाग भी लेंगे.  कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे. लोकसभा चुनाव में भी वे काम करेंगे ऐसा उन्होंने कहा है. अनिल सिंह मेजर वरिष्ठ नेता है, उनसे आग्रह करेंगे. बीजेपी का प्रदेश नेतृत्व भी उन्हें पुनर्विचार करने के लिए आग्रह करेगा. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections 2023: सूरजपुर में 42 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, किसी को भिंडी तो किसी को मिला फूलगोभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget