एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज होंगे बिजली मीटर, शहर भर में कराया गया सर्वे

Prepaid Electricity Meter: छतीसगढ़ में मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज होने वाले बिजली मीटर अब 2 महीने बाद ही लग पाएंगे. वही शहरभर में सर्वे का काम पूरा करवा लिया गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्मार्ट मीटर पर अब ब्रेक लगा दिया गया है. अब काम लगभग 2 महीने बाद ही शुरू हो पाएगा. वहीं अफसरों ने शहर में सर्वे कराकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. ठेकेदार मीटर लेकर तैयार है. चुनाव के बाद लगाए जाने का काम शुरू करने बात कही जा रही है.

इसके लिए पहले डोर टू डोर सर्वे कराया गया. सर्वे के दौरान ज्यादा बकायादारों को बिल अदा करने कहा गया है. लगभग बिल सेटलमेंट का काम पूरा करा लिया गया है. जल्द ही काम शुरू किए जाने की बात कही जा रही है. पहले चरण में शहरी क्षेत्र में मीटर लगाने की तैयारी है.

बिजली विभाग की तरफ से शहरभर में कराया गया है सर्वे
प्रीपेड मीटर लगाए जाने का काम प्रदेश में शुरू हो चुका है. प्रदेशभर के जिलों सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. रेलवे स्टेशन में अब स्मार्ट मीटर से ही बिजली बिल चल रहा है. रायगढ़ शहर में भी इसका प्रीपेड मीटर स्थापित करने से पहले बिजली विभाग ने पहले शहरभर में सर्वे कराया.

इसमें उन लोगों के यहां सर्वे टीम पहुंची जहां ज्यादा बिल बकाया है. उन्हें जल्दी बिल अदा करने के लिए कहा गया है. अब विभाग अपनी तैयारी कर ऊपर के विभाग से आदेश आने का इंतजार कर रहे है.

‘बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी’
गौरतलब है कि बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी. मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली कर आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराते ही बिजली लौट आएगी. रायगढ़ शहर के जोन 1 में करीब 25 हजार तथा जोन 2 में 26 हजार उपभोक्ता हैं.

यहां लगे सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा. इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा, यानी यह पूरी तरह से निशुल्क होगा. प्रीपेड मीटर लगते ही लोग घर बैठे मोबाइल की तरह अपने घर का बिजली मीटर रिचार्ज करा सकेंगे.

पहले सरकारी दफ्तर में लगाने की तैयारी
पहले सरकारी कार्यालय में मीटर को स्मार्ट में मीटर बदला जाएगा. इसके लिए तैयारी पूरी कर लिया गया है. आदेश जारी होते ही पूरे प्रदेशभर के शासकीय दफ्तरों में पहले स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा. इसके बाद शहरी क्षेत्र में मीटर लगाने का काम पूरा किया जाएगा.

अभी चुनाव के बाद काम शुरू करने की बात कही जा रही है. चूंकि शासकीय दफ्तरों में सबसे ज्यादा बकाया रहता है. ऐसे में यही से ही मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा.

मोबाइल ऐप से कर सकेंगे रिचार्ज
प्रीपेड मीटर के लिए एक मोबाइल एप्प मोबाइल में रहेगा. जिसमें विद्युत खपत की गणना देख सकेंगे. एप्प के माध्यम से लोग देख सकेंगे की कितना बैलेंस है.

रिचार्ज खत्म होने से पहले ही फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा. हर हाल में रिचार्ज समय पर करना होगा. अन्यथा कनेक्शन ऑटोमेटिक कट जाएगा. मोबाइल में कनेक्ट होने के कारण कहीं से भी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Train Cancellation: 24 अप्रैल को कोरबा में नहीं मिलेगी 11 घंटे कोई ट्रेन, यात्रा शुरू करने से पहले जान लें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget