एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में बीजेपी के इन 43 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, बढ़ते नक्सली हमलों के चलते लिया फैसला

Bastar Naxalite News: बस्तर में बीते कुछ दिनों में नक्सलियों ने दो बीजेपी नेताओं की निर्ममता से हत्या कर दी. इससे बीजेपी नेताओं में डर का माहौल है. हालांकि सरकार अब इन्हें सुरक्षा मुहैया कराएगी.

Bastar BJP Leaders Security: छत्तीसगढ़ में जवानों के एक्शन से नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों की बौखलाहट बढ़ गई है. बीते कुछ दिनों में बीजापुर इलाके में दो बीजेपी नेताओं की नक्सलियो ने हत्या कर दी थी. इन दोनों वारदात के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले बीजेपी नेताओं में भय का माहौल है.

नेताओं के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि कुछ दिनो में होने वाले लोकसभा चुनाव के समय में प्रचार प्रसार करने अंदरूनी इलाकों में जाने से उन्हें नक्सलियो से जान का खतरा है. ऐसे में राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बस्तर संभाग के 43 बीजेपी नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है.
Bastar News: बस्तर में बीजेपी के इन 43 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा, बढ़ते नक्सली हमलों के चलते लिया फैसला

इसके अलावा सरकार सुकमा जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को Y प्लस  श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है. इन नेताओं में बीजेपी के जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के सदस्य के साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल हैं. साथ ही इन नेताओं में उनको भी को शामिल किया गया है, जिन पर पहले भी नक्सली हमला हो चुके हैं या इन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं. राज्य सरकार द्वारा जल्द ही इन सभी नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.

गृहमंत्री ने रखा था ये प्रस्ताव
दरअसल, छत्तसीगढ़ में बीजेपी की सरकार बनते ही डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सामने बातचीत करने का प्रस्ताव रखा था. उनके इस प्रस्ताव को नक्सलियों ने कुछ शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया था. हालांकि आगे इस बातचीत को लेकर कोई भी पहल नहीं की गई. बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी नक्सली अपना खूनी खेल जारी रखे हुए हैं. नक्सलियों ने बीते कुछ दिनों बीजेपी नेताओं की निर्ममता से हत्या कर दिया था. सप्ताह भर में दो और बीते सालभर में 10 बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी है. 

बीजेपी के प्रदेश  प्रवक्ता संजय पांडे ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 साल कांग्रेस की सरकार में नक्सलियों ने अपनी ताकत बढ़ाई और इसका परिणाम सामने आ रहा है. जब कांग्रेस सरकार में थी तब बीजेपी के नेताओं की टारगेट किलिंग की जा रही थी. उन्होंने कहा कि अब सरकार बदल गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. जगह-जगह पुलिस कैंप खोला जा रहा है. इसी फ्रस्ट्रेशन में नक्सली बीजेपी नेताओं की हत्या कर रहे हैं. इससे खतरा सिर्फ बीजेपी को नहीं बल्कि कांग्रेस के नेताओं को भी है. 

विधानसभा चुनाव में केंद्र ने मुहैया कराई थी सुरक्षा
दरसअल, 2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बीजेपी नेताओं को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई थी, उल्टे उनसे सुरक्षा वापस ले ली थी. हालांकि उन नेताओं को केंद्र सरकार के जरिये सुरक्षा मुहैया कराई गई थी और चुनाव खत्म होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था वापस ले ली गई.

बस्तर में नक्सलियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए राज्य सरकार के जरिये संभाग के 43 बीजेपी नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है. इस दौरान जिन बीजेपी नेताओं को नक्सलियों से जान का खतरा है और अगर वे सुरक्षा की मांग करते हैं, तो उन्हें भी सरकार सुरक्षा मुहैया कराएगी. 

बीजेपी प्रवक्ता संजय पांडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रचार में बस्तर पुलिस द्वारा नेताओं को जहां तक जाने की अनुमति होगी वहीं तक वे जाएंगे. साथ ही चुनाव प्रचार के समय में अतिरिक्त्त सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के द्वारा की जाएगी, जिससे आखिरी गांव तक बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पहुंच सकें और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिल सके.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नोटिस के बाद भी ITI की नई बिल्डिंग पर है दो विभागों का कब्जा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान
छत्तीसगढ़: धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में नया कानून पास, जानें जुर्माने का प्रावधान
Janjgir Champa News: 'श्रीराम' के नारे लगवाए, ईसाई युवक से की मारपीट, वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित
छत्तीसगढ़: 'श्रीराम' के नारे लगवाए, ईसाई युवक से की मारपीट, वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित
छत्तीसगढ़: छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget