एक्सप्लोरर

चौथी कक्षा की छात्राओं से लैब टेक्नीशियन करता था अश्लील हरकत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Chhattisgarh News: बच्ची के बयान के बाद इसी कक्षा में अध्यनरत अन्य चार छात्राओं ने भी बयान दिया है. छात्राओं ने बताया कि लैब टेक्नीशियन छात्राओं को कमरे में बंद कर उनके साथ अश्लील हरकतें करता है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर नगर पंचायत में संचालित आत्मानंद स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ शाला में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ शिक्षक  द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा द्वारा अपने परिजनों को इसकी जानकारी देने के बाद इसका खुलासा हुआ है.

बच्ची के बयान के बाद इसी कक्षा में अध्यनरत अन्य चार छात्राओं ने भी अपना बयान दिया है. छात्राओं ने बताया कि लैब टेक्नीशियन छात्राओं को कमरे में बंद कर उनके साथ अश्लील हरकतें करता है और किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी देता है.

लैब टेक्नीशियन की इस करतूत की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी बनाकर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पीड़ित छात्रा के परिजनों ने लैब टेक्नीशियन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

बीईओ ने की उच्च अधिकारियों से शिकायत

बस्तर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी लोकनाथ सिंह नाग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें  शिकायत मिली कि आत्मानंद स्कूल में लैब टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ शिक्षक स्कूल की बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था.

एक बच्ची की परिजन ने बताया उनकी बच्ची को लैब टेक्नीशियन स्कूल के कमरे में बंद कर बच्ची को डरा धमका कर अश्लील हरकतें करता था. हालांकि लैब टेक्नीशियन अपने आप को बेकसूर बता रहा है, लेकिन केवल एक ही छात्रा नहीं बल्कि चौथी कक्षा में अध्ययनरत अन्य छात्राओं ने भी अपने बयान में लैब टेक्नीशियन के द्वारा अश्लील हरकतें करने का बयान दर्ज कराया है. बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी लोकनाथ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है फिलहाल लैब टेक्नीशियन को स्कूल से हटा दिया गया है.

शिक्षा अधिकारी ने कहा- दोषी पर होगी कार्रवाई

इधर बच्ची के परिजनों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग लैब टेक्नीशियन को बचाने का प्रयास कर रही है. गंभीर मामला होने के बाद भी अब तक लैब टेक्निशियन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि बस्तर थाना में भी अभी तक इस मामले की लिखित शिकायत नहीं की गई है, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बलराम बघेल का कहना है कि बैड टच वाली खंड शिक्षा अधिकारी से लिखित में शिकायत मिलने के बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए जांच  कमेटी बनाई  गई है और 2 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगा गया है.

जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर लैब टेक्नीशियन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का यह गंभीर मामला है. इसमें जो भी दोषी होगा उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. फिलहाल प्रारम्भिक तौर पर लैब टेक्नीशियन को स्कूल से हटा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: नक्सल खात्मे की ओर तेजी से बढ़ रहे जवान! पिछले 8 महीने में लाखों के इनामी सहित मारे गए 157 नक्सली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
किसानों की हैप्पी होली! CM साय का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए
किसानों की हैप्पी होली! CM साय का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget