एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में फैल रहा कोरोना संक्रमण, पिछले 13 दिनों में 34 संक्रमितों की मौत

Raipur New Corona Cases: छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में लगातार तेजी आ रही है. राजधानी रायपुर में 2,020 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद राजधानी की पॉजिटिविटी दर 17.44 फीसदी हो गई है.

Chhattisgarh New Corona Cases: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है. तीसरी लहर में पहली बार एक दिन छह हजार से अधिक नए मरीज मिले है और इस महीने सर्वाधिक सात संक्रमितों की मौत हुई है. वहीं राजधानी रायपुर में 2020 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. राजधानी की पॉजिटिविटी दर 17.44 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

कहां मिले कितने मरीज
गुरुवार को स्वास्थय की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश भर में हुए 63 हजार 221 सैंपलों की जांच में से 6015 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद प्रदेश की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 9.51 फीसदी हो गई है. फिलहाल राहत की बात ये है कि गुरुवार को चार हजार 636 मरीज इलाज के बाद स्वास्थ्य हुए हैं. जिलेवार नए मरीजों की बात करें तो दुर्ग 673, राजनांदगांव 246, रायपुर 2020, बिलासपुर 459, रायगढ़ 454,कोरबा 520, जांजगीर चांपा 281, सरगुजा 194, कोरिया 137, जशपुर और 226 नए मरीज मिले है. अन्य जिलों की बात करें तो बीजापुर 43, नारायणपुर 28, कांकेर 54, सुकमा 32, दंतेवाडा 78, कोंडागांव 23, बस्तर 44, बलरामपुर 45, सूरजपुर 55, गौरेला पेंड्रा मरवाही 62, मुंगेली 51, गरियाबंद 24, महासमुंद 25, बलोदा बाजार 50, धमतरी 76, कबीरधाम 26, बेमेतरा 22 और बालोद 67 नए मरीज मिले है.

आज 6015 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4636 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/V0IaZVtLp2

— Health Department CG (@HealthCgGov) January 13, 2022

">

13 दिन में 34 संक्रमितों की मौत
कोरोना से मौत के आंकड़े भी बढ़ने लगे है. पिछले 24 घंटे में सात कोरोना संक्रमितों की जान गई है. इसमें दुर्ग दो, राजनांदगांव एक, रायपुर एक, बलोदा बाजार एक, कोरबा एक और जांजगीर चांपा एक संक्रमितों की मौत हुई है. जनवरी के 13 दिन में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अबतक 13 हजार 634 संक्रमितों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है.

रायपुर में संक्रमण दर 17.44 फीसदी
छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक कोरोना प्रभावित जिले में आठ जिले शामिल है. जहां कोरोना संक्रमण दर सबसे अधिक है. इन जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. दुर्ग 4216, राजनांदगांव 999, रायपुर 8253, बिलासपुर 2454, रायगढ़ 3249, कोरबा 2091, जांजगीर चांपा 1767 और जशपुर 1095 एक्टिव केसों सहित राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हजार 797 हो गई है. 

ये भी पढ़ें-

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली पुलिसकर्मियों को लगाई जा रही है बूस्टर डोज, बृहस्पतिवार को लगे 395 टीके

Corona Virus Update: जानिए दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब सहित बाकी राज्यों में कितने मामले आए और कितनी मौतें हुईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget