एक्सप्लोरर

Phd की अनोखी कहानी, दिनभर मजदूरी करने के बाद रात में पिता लिखते थे नेत्रहीन बेटी की थीसिस

छत्तीसगढ़ में एक जन्म से नेत्रहीन देवश्री ने PhD किया है, जितनी मेहनत देवश्री ने किया उससे कहीं ज्यादा देवश्री के मजदूर पिता ने किया है क्योंकि मजदूर पिता रात में थीसिस लिखते थे.

Raipur News: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े विश्वविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बुधवार को 26 वां दीक्षांत समारोह आयोजित की गई. लेकिन इस दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी ने एक ऐसी बच्ची को पीएचडी दी है. जो जन्म से नेत्रहीन है. आंखों की रोशनी न होने के बावजूद रायपुर की देवश्री ने कड़ी तपस्या कर पीएचडी हासिल की है. जितनी मेहनत देवश्री ने किया उससे कहीं ज्यादा देवश्री के मजदूर पिता ने किया है. चलिए देवश्री की पूरी कहानी आपको बताते है.
 
दीक्षांत समारोह में नेत्रहीन को मिला पीएचडी
दरअसल रायपुर में बुधवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह हुआ. इसमें राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास को संस्कृत विषय में डी. लिट की उपाधि प्रदान की है. इसके साथ दीक्षांत समारोह में 127 विद्यार्थियों को 272 गोल्ड मेडल, 294 विद्यार्थियों को पीएच.डी., 1 लाख 17 हजार 31 विद्यार्थियों को ग्रेजुएट और 44 हजार 704 विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री दी गई है. 
 
देवश्री ने अटल बिहारी वाजपेई पर किया PhD 
यूनिवर्सिटी में जिन लोगों को पीएचडी हासिल किया इनमे एक नाम देवश्री भोयर का भी शामिल है. देवश्री की पीएचडी लिखने में उनके पिता ने रात रात भर जागकर पीएचडी के लिए थीसिस लिखी है. आपको बता दें की देवश्री के पिता दिनभर रोजी मजदूरी करते थे. इसके बाद जब घर आते थे तो देवश्री की पीएचडी लिखने में मदद करते थे. देवश्री भोयर ने बताया कि मेरे प्रेरणा स्रोत अटल बिहारी वाजपेई है. मुझे अच्छा लगता है कि वह किसी पार्टी को नहीं देखते थे. एक प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी थे. किसी पार्टी विशेष को महत्व नहीं देते थे. वे सब की मदद करते थे, जो देश हित में जरूरी था, वही करते थे.
 
 
5 वीं क्लास के बाद आम बच्चों के साथ की देवश्री ने पढ़ाई
देवश्री ने बचपन में 5 वीं क्लास तक ब्लाइंड स्कूल में पढ़ाई की है. इसके बाद स्कूल से कॉलेज की पढ़ाई सामान्य स्कूल में आम बच्चों की तरह पढ़ाई पूरी की है. आपको बता दें कि देवश्री ने आर्ट्स सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया है और पोस्ट ग्रेजुएशन दुर्गा कॉलेज से किया है. देवश्री के परिवार में उनके माता पिता और उनका एक भाई है. देवश्री नेत्रहीन होने के बावजूद सामान्य बच्चों को कॉलेज में पढ़ाती है. धमधा के सरकारी कॉलेज में देवश्री टीचर की नौकरी कर रही है.
 
पिता रोजाना साइकिल में देवश्री को कॉलेज छोड़ने जाते थे
देवश्री के पिता गोपीचंद भोयर कहते है कि जन्म से दृष्टिहीन होने के बाद भी हमने सोचा कि देवश्री को पढ़ाएंगे. स्कूली पढ़ाई देवश्री ने होस्टल में रहकर पढ़ाई की है. लेकिन कॉलेज की पढ़ाई में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं था, इस लिए रोजाना कॉलेज आने जाने के लिए ऑटो के पैसे नहीं होते थे तो रोजना बेटी को कॉलेज साइकिल में छोड़ने जाते थे. बारिश हो या ठंड.. हमने देवश्री की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी है. समय रहते कॉलेज पहुंचाता था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
किसानों की हैप्पी होली! CM साय का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए
किसानों की हैप्पी होली! CM साय का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget