एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: PSC घोटाले पर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश, सीएम आवास का घेराव करने की बात पर भूपेश बघेल का जवाब

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में PSC रिजल्ट पर बवाल शुरू हो गया है. बीजेपी कार्यकर्ता 19 जून को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है. इसको लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है.

Chhattisgarh PSC Scam: छत्तीसगढ़ में कथित पीएससी घोटाले का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई है. आने वाले 19 जून को बीजेपी युवा मोर्चा की टीम ने मुख्यमंत्री निवास घेराव का एलान किया है. इसके बाद इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस ने बीजेपी  के सारे आरोपों को निराधार बता दिया है. 

19 जून को BJP का रायपुर में बड़ा आंदोलन
दरअसल पिछले महीने 11 मई को पीएससी का रिजल्ट जारी हुआ. इसके बाद बीजेपी ने पीएससी में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए पीएससी के चेयरमैन पर गड़बड़ी का आरोप लगा दिया. इसके बाद जमकर सियासत हुई. अब फिर से पीएससी के रिजल्ट के मामले में युवा मोर्चा ने बड़े आंदोलन की रणनीति बना रही है.बीजेपी युवा मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि आने वाले 19 जून 2023 को रायपुर में राजीव गांधी चौक से दोपहर 1 बजे एक विशाल आंदोलन "पीएससी संग्राम" के लिए हजारों युवा मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे.

BJP का दावा अधिकारी, नेता के बच्चों का चयन हुआ
बीजेपी ने दावा किया है कि साल 2019 -  2023 तक छत्तीसगढ़  की सभी भर्तियां विवादित रही है. पिछले महीने पीएससी 2021 के अंतिम परिणाम जारी किया गया है. इसके मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है. चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है.

प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों के बेटे - बेटियों, प्राइवेट पार्टी के नेता के बेटी- दामाद का चयन भी प्रथम 20 लोगों की सूची में शामिल होना संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है. इस लिए प्रत्येक भर्ती परीक्षा के न्याय के लिए राज्य के सभी विद्यार्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में अपील किया है.

CM ने कहा कोई गड़बड़ी नहीं हुई है
बीजेपी के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि पीएससी में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. पहले उम्मीदवार शिकायत करते थे. अभी बीजेपी वाले कर रहे है. युवा नेता के चक्कर में न पड़े, पढ़ें और नौकरी लें. कोई शिकायत है तो दें, नाम जांच को तैयार है. इसके आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता दे रहे है, प्रशिक्षण भी से रहे है. परीक्षा शुक्ल भी माफ की तो 3 गुना उम्मीदवार हो गए है.

एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया था PSC की परीक्षा
गौरतलब है कि 2021 में पीएससी ने 20 सेवाओं के लिए 171 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इसके लिए 1 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दिया. लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए केवल 2565 युवाओं का चयन हुआ. इसके बाद 2022 में 26 मई से 29 मई के बीच मुख्य परीक्षा हुई. इसमें 509 युवाओं को इंटरव्यू के लिए चयन किया गया था.

20 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 के बीच इंटरव्यू(Interview) के लिए चयनित छात्रों का इंटरव्यू हुआ. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के कुल योग से मेरिट का चयन किया गया है. रिजल्ट जारी हुए तो रायपुर की प्रज्ञा ने पूरे प्रदेश में टॉप किया.

यह भी पढ़े: CM बघेल ने बेहतर क्वालिटी के खाद और बीज देने का दिया निर्देश, लैब में हो रही गुणवत्ता की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छुट्टी पर था ड्राइवर, प्रिंसिपल चला रहे थे स्कूल वैन, ट्रेलर की टक्कर में कई बच्चों के सिर फटे
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़: रायपुर में दर्दनाक हादसा, अस्पताल के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Chhattisgarh News: LPG गैस संकट, अफीम की खेती और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा का किया घेराव
LPG गैस संकट, अफीम की खेती और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा का किया घेराव

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget