एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: स्कूल के बाथरूम में फ्लश दबाते ही हुआ ब्लास्ट! चौथी क्लास की छात्रा झुलसी

Blast in Chhattisgarh School: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल में उस वक्त ब्लास्ट हो गया जब एक छात्रा ने बाथरूम का फ्लश बटन दबाया. छात्रा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है. पुलिस भी जांच कर रही है.

Sodium Blast in School: छत्तीसगढ़ से एक निजी स्कूल के बाथरूम में फ्लश दबाते ही अचानक सोडियम ब्लास्ट का मामला सामने आया है. इस घटना में एक चौथी कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई है. माना जा रहा है कि स्कूल के ही अन्य शरारती छात्रों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

दरअसल न्यायधानी बिलासपुर में स्थित सेंट विंसेंट पालोटी स्कूल में ये घटना तब घटी जब छात्रा स्कूल में वाशरूम यूज कर रही थी. फिलहाल छात्रा को बर्न एंड ट्रामा यूनिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद स्कूल की कार्यप्रणाली भी कठघरे में है.

फ्लश दबाते ही हुआ ब्लास्ट, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में पेरेंट्स
स्कूल में रिसेस के दौरान कक्षा चौथी की एक 10 वर्षीय छात्रा स्तुति मिश्रा वाशरूम गई हुई थी. वाशरूम यूज करने के बाद जैसे ही छात्रा ने टायलेट फ्लश दबाया, तभी अचानक वाशरूम में सिल्वर पाउच में पहले से मौजूद सोडियम ब्लास्ट हो गया. और इस ब्लास्ट में छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई. बताया जा रहा है, किसी ने प्लानिंग के साथ पहले से टॉयलेट में सोडियम डाल दिया था, जिसके कारण ये हादसा हुआ.

गंभीर हालत में घायल छात्रा को बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. इधर सोडियम ब्लास्ट और छात्रा के झुलसने से स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी कठघरे में है. पैरेंट्स छात्र- छात्राओं के सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. पैरेंट्स का कहना है कि पहले भी स्कूल में कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में घटना के लिए सीधे तौर पर स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार है.

बच्ची की चीख सुनकर टॉयलेट की तरफ दौड़े शिक्षक, दरवाजा तोड़कर छात्रा को निकाला बाहर
जानकारी के मुताबिक जैसे ही धमाका हुआ, बच्ची की जोरदार चीख सुनाई दी. बच्ची की चीख सुनकर बच्चे और टीचर्स घबरा गए और टॉयलेट की तरफ दौड़े. टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके चलते दरवाजा तोड़कर घायल छात्रा को बाहर निकाला गया. घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है. प्रबंधन घटना को शरारती छात्रों का करतूत मान रहा है.

इसके साथ ही छात्रों व स्टाफ से भी घटना की जानकारी इकट्ठी की जा रही है. प्रबंधन को आशंका है कि बाहर से सोडियम लाकर शरारती छात्रों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, छात्र छात्राओं के किसी विवाद और झगड़े से प्रबंधन ने इनकार किया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
स्कूल में धमाके की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच शुरू की है. घटना स्थल को सील कर दिया गया है. साथ ही प्रबंधन, स्टाफ व छात्रों से भी पूछताछ जारी है. पुलिस अधिकारियों की माने तो जांच के बाद ही घटना के असल कारणों का खुलासा होगा.

बिलासपुर CSP निमितेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सैम्पल कलेक्ट किये हैं. फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार ओर आगे की जांच की जाएगी. पुलिस के मुताबिक अभी तक स्कूल प्रशासन, स्टॉफ छात्र छात्राओं और छात्रों के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं. ये बच्चों की शरारत है या किसी ने षड्यंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया गया है. ये जांच के बाद साफ हो पायेगा.

विनीत पाठक की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में प्रयागराज जा रही कार हादसे का शिकार, 2 श्रद्धालुओं की की मौत, 3 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh News: LPG गैस संकट, अफीम की खेती और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा का किया घेराव
LPG गैस संकट, अफीम की खेती और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल! विधानसभा का किया घेराव
LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
Embed widget