एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में 'लाल आतंक' का सिमटता दायरा, 8 महीने में मारे गए 153 हार्ड कोर नक्सली, 656 ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सली मोर्चे पर जवानों को बड़ी सफलता मिली है. हालिया कुछ महीनों में लाल आतंक का दायरा सिमटता नजर आ रहा है. आज जवानों ने एक और सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में लगातार जवानों को सफलता मिल रही है. बस्तर में हो रही झमाझम बारिश के बावजूद नक्सल मोर्चे पर जवान पूरी बहादुरी के साथ डटे हुए हैं और एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं.

मंगलवार (3 सितंबर) को भी दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं. 

मारे गए नक्सली PLGA कंपनी नंबर 2 के सदस्य 
शुरुआती जांच में मारे गए नक्सलियों की पहचान माओवादी संगठन में PLGA कम्पनी नंबर- 2 के नक्सलियों के रूप में हुई है. मारे गए सभी नक्सली पश्चिम बस्तर और दरभा डिविजन कमेटी में लंबे समय से सक्रिय थे. 

मारे गए नक्सलियों पर कितने लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था, इसकी जानकारी अब तक पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नहीं दी है. मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सली PLGA कंपनी नंबर- 2 के लड़ाकू थे. घटनास्थल पर शव के साथ जवानों ने नक्सलियों का हथियार भी बरामद किया है. 

नक्सली मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता
बस्तर पुलिस के जरिये नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत बीते 8 महीनों में जवानों ने 153 नक्सलियों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया है. इस दौरान जवानों ने 669 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है और 656 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

हालिया दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया था. इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों से बैठक के बाद बस्तर पुलिस और नक्सल मोर्चे पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी नई रणनीति के तहत नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. 

ऑपरेशन मानसून से नक्सली बैकफुट पर 
इस ऑपरेशन के दौरान लगातार जवानों को सफलता भी मिल रही है. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि ऑपरेशन मानसून के तहत लगातार जवान नक्सलियों के ठिकानों पर दबिश देने के साथ उनके अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर रहे हैं. जवानों ने मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सलियों को भी मुठभेड़ के बाद मार गिराया है.

मंगलवार को भी दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों ही जिले के सीमावर्ती क्षेत्र लोहागांव, पुरंगेल एंड्री के पहाड़ी जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद दोनों ही जिले से डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, सीआरपीएफ 111वीं बटालियन और 230वीं बटालियन के संयुक्त जवानों की टीम को मौके पर भेजा गया. 

3 घंटे तक चली मुठभेड़
इस दौरान नक्सलियों की जवानों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई, दोनों ओर से करीब 3 घंटे तक गोलीबारी हुई. इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए. घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान जवानों ने 9 नक्सलियों का शव बरामद किया है. 

मारे गए नक्सलियों में 6 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल हैं. बस्तर आईजी सुंदरराज ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि कई नक्सलियों को गोली लगी है, जो घायल अवस्था में भागने में कामयाब रहे हैं.

'मारे गए नक्सलियों की पहचान में जुटी पुलिस'
बस्तर आईजी  सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त प्राथमिक तौर पर पश्चिम बस्तर और दरभा डिवीजन कमेटी के PLGA कंपनी नंबर- 2 के सदस्य के रूप में हुई है, यह लंबे समय से नक्सली संगठन में शामिल रहे हैं. मारे गए सभी नक्सलियों के नाम और उनकी पहचान की जा रही है. 

जवानों ने घटनास्थल से एसएलआर राइफल, 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स, 12 बोर राइफल, 315 बोर की बंदूक सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक सामान और दैनिक सामान बरामद हुआ है. जवान मारे गए नक्सलियों के शवों को लेकर दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, दीपक बैज ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
Chhattisgarh: 1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget