एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: आदिवासी छात्रा के साथ युवक ने की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर मचा सियासी बवाल

Tribal girl assaulted: बीजापुर जिले के प्री-मैट्रिक छात्रावास में एक आदिवासी छात्रा के साथ युवक ने बुरी तरह से मारपीट की है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमाई हुई है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के आवापल्ली बालक आश्रम में एक आदिवासी छात्रा से युवक के द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो आवापल्ली बालक छात्रावास का है जहां छात्रा यहां के एक युवक के पास अपनी मार्कशीट लेने आई हुई थी, इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने छात्रा की बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे पीड़िता को पेट में  चोट भी आई है.

वायरल हो रहा छात्रा का वीडियो
छात्रावास में मौजूद कुछ युवकों ने युवक के द्वारा छात्रा की पिटाई की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में  जमकर वायरल होने लगा है. वहीं छात्रा से  मारपीट के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कसा है. रमन सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि दाऊ युवाओं के सामने आप बड़ी-बड़ी बातें हांक रहे हैं, यदि हिम्मत हो तो उन्हें इन परिस्थितियों के बारे में भी बताइए. छत्तीसगढ़ की बेटियों का कभी छात्रावास में शारीरिक शोषण हो रहा है और कभी उनको हिंसा झेलनी पड़ रही है, लेकिन यह निर्लज सरकार सब देखकर भी मौन है. इधर वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले में बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने मामले को  संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवापल्ली छात्रावास के अधीक्षक को निलंबित कर दिया है, लेकिन मारपीट करने वाले युवक पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.

वहां मौजूद छात्रों ने बनाई वीडियो
आवापल्ली प्री मैट्रिक बालक छात्रावास के छात्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 2 दिन पुरानी है, जब युवक आवापल्ली छात्रावास में आया हुआ था इस दौरान उससे मिलने एक छात्रा आई हुई थी और वह काफी देर तक युवक के पास रखे अपने मार्कशीट मांग रही थी, और बार-बार उसे अपने मार्कशीट देने की विनती कर रही थी, लेकिन युवक नहीं माना और कुछ देर में दोनों के बीच बहस बाजी होने लगी ,जिसके बाद गुस्साए युवक ने छात्रा को अपशब्द कहते हुए लात घुसो से पिटाई कर दी.  इस दौरान वहां मौजूद छात्रों ने गुस्साए युवक को रोकने की कोशिश नहीं की, और वहाँ मौजूद एक युवक के द्वारा वीडियो बनाए जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. 

मामले में शिकायत दर्ज नहीं की गई है
इधर इस मामले में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है, हालांकि बीजापुर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जरूर आवापल्ली प्री मेट्रिक बालक छात्रावास के अधीक्षक रुद्रप्रताप झाड़ी को  निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने आदेश निकालते हुए इसमें लिखा है कि छात्रावास संचालन और कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के कारण  छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियमों के तहत आवापल्ली में स्थित प्री मैट्रिक बालक छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक( शिक्षक) रूद्र प्रताप झाड़ी को निलंबित किया जाता है. इधर जानकारी मिली है कि अब तक मारपीट करने वाले युवक पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं की गई है ,फिलहाल छात्रा की हालत ठीक बताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
रायगढ़: वॉलीबॉल खेलते समय 'काल' बनी नदी! गेंद के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, 3 घंटे बाद निकला शव
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
'अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है स्टॉक'- पश्चिम एशिया संकट के बीच CM साय ने जनता को किया आश्वस्त
Chhattisgarh: 1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल
1500 करोड़ के 'AI वीडियो' केस में NSUI नेता मास्टरमाइंड! भूपेश बघेल ने उठाए जांच पर सवाल

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget