एक्सप्लोरर

Watch: छत्तीसगढ़ में बरिश के बाद बैलाडीला की पहाड़ियों पर बादलों का डेरा, 'मिनी कश्मीर' का अद्भुत नजारा वायरल

Dantewada Weather: बारिश के बाद बैलाडीला के पहाड़ियों में बादल काफी नीचे आ जाते हैं. इस वजह से आकाश नगर की मनोरम वादियां, ठंडी हवाएं हर किसी का मन मोह लेती हैं.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. प्रदेश के भीषण गर्मी से लोगों को राहत भी मिली है. इस बीच दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में 'मिनी कश्मीर' कहे जाने वाले बैलाडीला के पहाड़ियों में एकदम नीचे मौजूद बादलों की वजह से नजारा देखते ही बन रहा है. बैलाडीला की पहाड़ियों में बसे आकाश नगर में हो रही बारिश की वजह से बादलों ने यहां अपना डेरा जमाया हुआ है. साथ ही ठंडी हवाओं के साथ-साथ यहां जमी ओस मिनी कश्मीर से कम नहीं लग रही है.

दरअसल बारिश के बाद यहां बादल काफी नीचे आ जाते हैं. इस वजह से यहां का नजारा लोगों को काफी आकर्षित करता है. यहां की मनोरम वादियां, ठंडी हवाएं हर किसी का मन मोह लेती है, लेकिन खास बात यह है कि बैलाडीला के पहाड़ियों में मौजूद आकाश नगर एनएमडीसी के लोह अयस्क खदान के अंतर्गत है. इस वजह से यहां आम लोगों की एंट्री बंद रहती है. हालांकि, साल में एक बार 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दिन लोगों को आकाश नगर तक जाने की इजाजत एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा दी जाती है.

बस्तर में बारिश के बाद मौसम ठंडा 
फिलहाल बस्तर में आए मौसम में बदलाव की वजह से आकाश नगर का नजारा देखते ही बन रहा है और सोशल मीडिया में मिनी कश्मीर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला के पहाड़ियों में एनएमडीसी की लोह अयस्क की खदान है. यहां पहाड़ियों से ही लोह अयस्क का उत्खनन किया जाता है और ट्रेन के जरिए विशाखापट्टनम भेजा जाता है. इसी बैलाडीला के पहाड़ियों में आकाश नगर मौजूद है.

बता दें किरंदुल शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर लंबी पहाड़ की चढ़ाई चढ़ने पर आकाश नगर का नजारा बरसात के मौसम में काफी खूबसूरत हो जाता है. वहीं इन दिनों मौसम में आए बदलाव की वजह से बस्तर में बारिश हो रही है और घने बादल छाने के साथ कोहरा भी छाया हुआ है. आकाश नगर की ऊंचाई समुद्र तल से करीब दो हजार फुट तक ऊंची है, जिस वजह से आकाश नगर पहुंचते ही बादल काफी नीचे आ जाते हैं.

इस वजह से ऊंचाई से देखने पर इसका नजारा काफी मनमोहन होता है. खास बात यह है कि मिनी कश्मीर यानी आकाश नगर की खूबसूरती की तस्वीर और वीडियो एनएमडीसी के कर्मचारियों ने अपने मोबाइल में कैद की. जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एकतरफा प्यार में महिला और उसके बच्चे सहित 5 को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी ने भी की आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget