एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: इस कलेक्टर के ट्रांसफर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, जमकर की आतिशबाजी

Dantewada Collector Transfer: दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार का तबादला किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. उन्होंने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया.

Dantevada News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बुधवार की देर रात अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है. 80 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर करने के साथ उनके विभाग भी बदले गए हैं. बस्तर संभाग के 7 जिलों में से 5 जिलों के भी कलेक्टर बदले गए हैं लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला जब किसी कलेक्टर के तबादले से क्षेत्र के निवासियों और कांग्रेसियों ने सरकार की इस फैसले का स्वागत करते हुए आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की. बाकायदा शहर के मुख्य मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार का तबादला होने के बाद खुशी जाहिर करते आतिशबाजी की. 

दरअसल, दंतेवाड़ा में महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर दंतेश्वरी कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. करोड़ों रुपए के लागत से बन रहे इस कॉरिडोर में कलेक्टर विनीत नंदनवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. इसकी जांच भी की जा रही है और जांच के बीच ही कलेक्टर विनीत नंदनवार को मंत्रालय अटैच कर दिया गया है. मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है.

दंतेश्वरी कॉरिडोर निर्माण कार्य में आरोप लगाया गया था कि सारे नियमों को ताक में रखकर एक ही ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए टुकड़ों में काम दे दिया गया. इस मामले की जांच की गई और इसके बाद खुद अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने भी इस मामले में जांच के आदेश देते हुए पांच  दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी. जांच जारी रहने के दौरान ही प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार को मंत्रालय अटैच कर दिया. 

लिस्ट जारी होने के अगले दिन सुबह दंतेवाड़ा शहर के मुख्य मार्ग में कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की. इस दौरान खुद जिला पंचायत अध्यक्ष और स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की पुत्री तूलिका कर्मा भी मौजूद  रहीं. यह पहला मौका है जब बस्तर में किसी कलेक्टर के तबादले के बाद  क्षेत्र के वासियों और कांग्रेसियों ने इस तरह की आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है. दंतेश्वरी कॉरिडोर में भ्रष्टाचार के मामले में अभी भी जांच जारी है, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आ पाई है. रायपुर नगर निगम की आयुक्त रहे मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा जिले की कमान सौप दी गई है.

कलेक्टर विनीत नंदनवार के साथ बीजापुर कलेक्टर रहे राजेंद्र कुमार कटारा को भी हटाया गया है. कलेक्टर के खिलाफ पूर्व वन मंत्री और बीजेपी नेता महेश गागड़ा ने मोर्चा खोला हुआ था. वे लगातार आरोप लगा रहे थे कि कलेक्टर बीजापुर निर्माण कार्यो में  भ्रस्टाचार तो कर रहे हैं, साथ ही साथ कांग्रेस के पक्ष में भी काम कर रहे हैं. लगातार शिकायत के बाद बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा को हटाते हुए अब अनूराग पांडे को बीजापुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
ईरान-इजरायल जंग के बीच महंगा हुआ LPG सिलेंडर, लेकिन इस योजना में अब भी मिलती है सब्सिडी
Embed widget