एक्सप्लोरर

Durg News: CISF आरक्षक भर्ती धोखाधड़ी मामले में दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Durg: दुर्ग में उतई पुलिस ने सीआईएसएफ आरक्षक भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी यूपी के आगरा से गिरफ्तार हुए हैं. अभी भी कई आरोपी फरार हैं.

CISF Constable Recruitment Case: दुर्ग के उतई पुलिस ने सीआईएसएफ आरक्षक भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने के मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है. मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

परीक्षा में शातिराना तरीके से होते थे शामिल

पाटन एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि इस मामले में पहले ही फिजिकल टेस्ट देने आए 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से दो और आरोपियों  को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम सत्यपाल सिंह और नत्थीलाल वर्मा हैं. पकड़े गए ये दोनों आरोपी इस गिरोह में अलग-अलग काम करते थे.

Sarguja News: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में हाथियों का आतंक, पेड़ पर मचान बनाकर पूरी रात पहरा देने को ग्रामीण मजबूर

पुलिस लगातार कर रही है पूछताछ

आरोपी सत्यपाल सिंह सीआईएसएफ आरक्षक भर्ती परीक्षा में अलग-अलग तारीख में चार अभ्यर्थियों की जगह खुद ही बैठकर लिखित परीक्षा में शामिल हुआ था. वहीं नत्थीलाल वर्मा आरक्षक भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों से 2 लाख लेकर आता था. पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. इस मामले का मुख्य आरोपी डीएस तोमर है जो मध्य प्रदेश के भिंड में एसएफ की 17वी बटालियन में आरक्षक पद पर पदस्थ है. ये छुट्टी लेकर फरार है. वहीं 4 अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है.

ऐसे हुआ था फर्जीवाड़ा का खुलासा

दुर्ग उतई के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के ट्रेनिंग में फिजिकल परीक्षा के दौरान परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के परिचय पत्र और थंब इंप्रेशन के समय 4 अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक अटेंडेंस में अंगूठे के निशान मेल नहीं खाने पर मामले का खुलासा हुआ था. जिसके बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों की शिकायत पर उतई पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों में एक मध्य प्रदेश का रहने वाला है. जबकि पांच आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. 

सीआईएसएफ भर्ती में पैसों के बदले भर्ती का खेल

यह गैंग बड़े शातिराना ढंग से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ आरक्षक भर्ती के लिए आरोपी सत्यपाल लिखित परीक्षा देता था. जिसका पूरा फर्जी दस्तावेज डीएस तोमर तैयार करके देता था. नत्थीलाल बेरोजगारों को नौकरी लगाने के लिए लेकर आता था. वो फिजिकल टेस्ट के लिए फर्जी अभ्यर्थी भी लेकर आता था. जिसके एवज में लाखों रुपए लेता था. इस गैंग का मुख्य सरगना डीएस तोमर ने सीआईएसफ में बिना परीक्षा दिए नौकरी लगाने के लिए एक व्यक्ति से पांच लाख लिया करता था.

चार लोगों से लिए थे इतने रुपये

फर्जी तरीके से लिखित परीक्षा में अपने किसी व्यक्ति को एक लाख देकर लिखित परीक्षा में बैठाता था. इस मामले में दुर्गेश सिंह तोमर ने 4 लोगों से नौकरी लगाने के लिए 20 लाख रुपए लिए थे. सीआईएसएफ की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए सत्यपाल एक अभ्यार्थी का एग्जाम देने के लिए एक लाख देता था.

ये भी पढ़ें-

Korba News: जिला अस्पताल ने भर्ती करने से किया इनकार, महिला ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस संकट से होटल कारोबारी बेहाल, लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा खाना
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद
कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, माओवादियों के 4 स्मारक ध्वस्त, IED बरामद

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget