एक्सप्लोरर

Durg: होटलों में अवैध गतिविधि की मिली शिकायत, BJP विधायक ने मौके पर पहुंचकर करवाया सील

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में होटलों में अवैध गतिविधि की शिकायत मिली स्थानीय विधायक को मिली थी, जिसके बाद वह खुद दोनों होटलों में गए और प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से उन्हें सील करवाया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रिकेश सेन (Rikesh Sen) एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. रिहायशी क्षेत्र में संचालित होटल के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है. शिकायत मिलने पर विधायक रिकेश सेन खुद वहां पहुंचे और निगम अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया.

इस दौरान जब होटल संचालकों से कामर्शियल लाइसेंस मांगा गया तो नहीं मिला. होटल के रजिस्टर जांच में भी खामियां मिली हैं. विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर दो ऐसे होटलों को तत्काल सील कर रजिस्टर जब्त किया गया. विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ऐसे होटल आजकल गली मोहल्लों में खोल दिए गए हैं, नियमों की अवहेलना कर होटल संचालक यहां अवैध कारोबारों को बढ़ावा दे रहे हैं. इन होटलों में कई बार सेक्स रैकेट, नशाखोरी और सुसाइड जैसी घटनाएं होती रही हैं. ऐसे होटलों द्वारा हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है.

विधायक ने कहा- गलत काम करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
आगे उन्होंने ने कहा कि महज दो से तीन कमरों में लोग बोर्ड लगा उसे होटल बताने लगे हैं. बगैर कामर्शियल लाइसेंस और नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसे होटल शहर में लगातार संचालित होते रहे हैं, प्रशासन को समझना होगा कि अब बीजेपी की सरकार आ गई है‌. ऐसे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई लगातार होगी और वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं को गलत रास्ते ले जाने वाले कारोबार और, ग़लत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल का किया स्वागत
इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि इन होटलों में घंटों के लिए लोकल लोगों को कमरे दिए जा रहे थे और बड़ी संख्या में आसामाजिक तत्व इन होटलों में नशाखोरी और गलत कार्यों को अंजाम दे रहे थे. रिहायशी क्षेत्र में बने ऐसे होटलों से हमारे युवा संस्कारविहीन हो रहे हैं. कोहका में अनेक बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं यहां दूर- दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं. इन क्षेत्रों में ऐसे होटल और नशे के कारोबार करने वाले अन्य प्रतिष्ठान युवाओं को गलत दिशा दे रहे थे. जिन पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल एक्शन लिया है.

ये भी पढ़ें- Narayanpur: नक्सली हमले में शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, शहादत को किया नमन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget