एक्सप्लोरर

दुर्ग में दरिंदगी की हदें पार! 6 साल की बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया

Durg Rape Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कन्याभोज करने निकली 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम देकर उसे मौत की नींद सुला दिया गया. इससे गुस्साई भीड़ ने मामले के संदिग्ध का घर आग के हवाले कर दिया.

Durg Rape Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रामनवमी के दिन कन्या भोजन करने के लिए अपनी छोटी-छोटी सहेलियों के साथ निकली छह साल की बच्ची मृत अवस्था में एक कार के अंदर बंद पाई गई. कार में बच्ची के दोनों हाथ अकड़े हुए मिले, परिजनों के मुताबिक बच्ची के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, लाइटर से जलाया और इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारा गया है.

दरअसल दुर्ग के ओम नगर उरला की रहने वाली छह साल की बच्ची सुबह से ही तैयार होकर अपने घर से कन्या भोजन के लिए निकली थी. उसके साथ और भी कई अन्य बच्चियों भी थी. लेकिन जब देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला. 

कार की डिग्गी में मिला शव
देर रात बच्ची का शव एक कार की डिग्गी में मिला. जिसके बाद तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के चेहरे पर खंरोच ले निशान मिले हैं, होंठ और नाक से खून निकल रहा था. वहीं परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची के साथ कुछ युवकों ने मिलकर अनैतिक कृत्य किया और उसे कार के अंदर ही लॉक कर दिया. 

भीड़ ने जलाया घर
इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. घटना की जानकारी लगते ही बजरंगदल के लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. आक्रोशित भीड़ ने संदेही के घर में आग लगा दी. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद घर वालों को निकाला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि 
पुलिस के मुताबिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मासूम के साथ रेप की पुष्टि हो गई है. इसी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. अभी संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं स्थानीय लोग लगातार थाने के बाहर बैठे हुए हैं और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की जा रही है.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा
इस मामले पर कांग्रेस ने विष्णुदेव साय सरकार को जमकर घेरा है. कांग्रेस ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है. महिला सुरक्षा और सम्मान के बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार मासूम बेटियों की सुरक्षा भी नही कर पा रही है. कांग्रेस ने दुर्ग एसपी और गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget