एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App Case: ईडी का दावा- भूपेश बघेल को 508 करोड़ दिए गए, टीएस सिंह देव बोले- 'नाम तो कोई किसी का ले लेगा'

Mahadev Betting App Case News: ईडी ने दावा किया कि महादेव सट्टेबाजी एप के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं. इस पर टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी.

Mahadev Betting App: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (3 नवंबर) को दावा किया कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये दिए हैं. ईडी के आरोप पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि आज के समय में आरोप को कार्रवाई का सबसे आसान आधार बना दिया गया है. हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार थे, जब ये चुनाव हारते हुए खुद को पा रहे हैं तो इस प्रकार के आरोप लगाकर वो चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं. नाम  तो कोई किसी का ले लेगा. ये आरोपों की श्रृंखला है जिसके ऊपर रोटी सेंकने की कोशिश की जा रही है. 

इस मामले पर अगला कदम क्या होगा, इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों को ऊपर देश को नहीं चलना चाहिए. आप सबूत रखिए, सबूत के आधार पर कार्रवाई करिए.  वरना नाम लेकर तो किसी के ऊपर कोई कार्रवाई कर देंगे. लोगों के मन में तो सवाल आएंगे, इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले से ही लोगों के मन में इस तरह का पूर्वानुमान था. राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में होता है, उससे पहले ईडी की कार्रवाई होती है. ये पूरी तरह से ब्लाइंड और जांच संस्था का राजनीतिक दुरुपयोग है. ये साफ-साफ दिख रहा है. 

Chhattisgarh Elections 2023: सीएम केजरीवाल को छत्तीसगढ़ में AAP सरकार बनने का भरोसा, कहा- 'कभी न कभी तो...'

दरअसल, शुक्रवार (3 नवंबर) को ईडी ने दावा किया कि उसने पैसे का लेन-देन करने वाले एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया है, जिसने आरोप लगाया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं. ईडी ने कहा कि यह जांच का विषय है. एजेंसी चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ में पैसे का लेन-देन करने वाले असीम दास के पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर चुकी है. 

ईडी महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन रोधी कानून के  तहत जांच कर रही है. एजेंसी ने एक बयान में कहा, “असीम दास से पूछताछ , उसके पास से बरामद फोन की फोरेंसिक जांच और शुभम सोनी (महादेव नेटवर्क के उच्च पदस्थ आरोपियों में से एक) द्वारा भेजे गए ईमेल की पड़ताल से कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. पता चला है कि  महादेव ऐप के प्रमोटर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतीत में नियमित तौर पर भुगतान करते रहे हैं और अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.” ईडी ने कहा, “यह जांच का विषय है.” छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में सात नवंबर जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget