एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में तीन शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

Narayanpur News: नारायणपुर के एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि CWC द्वारा छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद से तीनों ही शिक्षक फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

Teacher Molesting Students: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले तीनों शिक्षकों के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, इन शिक्षकों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 354, पॉक्सो एक्ट-10 का धारा लगाया है.

हालांकि छात्राओ के बयान के बाद से ही तीनों शिक्षक फरार चल रहे है और अब तक पुलिस इन आरोपियों की पतासाजी नहीं कर पाई है.

जिले के पुलिस अधिकारी जल्द ही इन आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रहे हैं. दरअसल मामले के उजागर होने के सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी राजनीति रसूख रखने वाले इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा था.

लेकिन इस घटना की जांच के लिए कांग्रेस के महिला विधायकों का दल नारायणपुर पहुंचने के बाद और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद आखिरकार पुलिस ने अपनी जांच में इन शिक्षकों को दोषी पाते हुए इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. वहीं अब जल्द ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

हेड मास्टर समेत दो शिक्षकों पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
दरअसल जिले के एडका गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षक धर्मेंद्र देवांगन, नारायण देवांगन और हेड मास्टर नरेंद्र ठाकुर के द्वारा अश्लील हरकतें, बेड टच और मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाए जाने का बयान छात्राओं ने महिला बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी को दर्ज कराया था.

इस मामले में CWC ने शिक्षकों को दोषी पाते हुए प्रशासन के अधिकारियों को कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन इन शिक्षकों के द्वारा राजनीति रसूल रखने के चलते इन पर एफआईआर दर्ज नहीं हो पा रहा था.

इसके बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ा और घटना की जांच के लिए कांग्रेस की बालोद की विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय कांग्रेस जांच दल का गठन किया गया और यह दल दो दिन पहले नारायणपुर पहुंचकर पीड़ित छात्राओं का बयान दर्ज किया.

शिक्षकों पर कार्यवाही की मांग को लेकर नारायणपुर कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौपा, इसके अलावा आदिवासी समाज ने भी इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया, इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मंगलवार (12 मार्च) को इन तीनों ही शिक्षक के खिलाफ 3 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

सप्ताह भर बाद आरोपी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नारायणपुर के एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि CWC के द्वारा छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद से तीनों ही शिक्षक फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस पतासाजी कर रही है, पुलिस द्वारा छात्राओं के बयान दर्ज करने के बाद इन शिक्षकों के खिलाफ धारा 294, 354 और पॉक्सो एक्ट-10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस टीम बनाकर फरार शिक्षकों की तलाश कर रही है. जांच में पाया गया है कि इन स्कूली छात्राओं के साथ शिक्षकों ने अश्लील हरकतें करने के साथ ही बैड टच भी किया है. इसके साथ ही उन लोगों ने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाए, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: Ambikapur: चार साल की बेटी के साथ ट्रेनिंग लेने आई थी शिक्षिका, बच्ची के साथ हुआ ऐसा उड़ गए सबके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gariyaband News: जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
जंगल की बंदूक छोड़ी...अब हाथों में गुलाल, 30 से ज्यादा आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाई होली
Chhattisgarh News: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए कांग्रेस का बड़ा फैसला, फूलो देवी नेताम को फिर बनाया उम्मीदवार
Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
Maharashtra Budget 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
Cluster Bomb Cost: कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
Embed widget