एक्सप्लोरर

Chhattisgarh के जंगलों में लगी आग, जारी है वन कर्मियों की हड़ताल...कैसे बचेगी जंगली जानवरों की जान

Raipur News: छत्तीसगढ़ में करीब 7 हजार स्पॉट पर छोटी बड़ी आग लगी है. इससे जंगल में रहने वाले छोटे बड़े जानवरों को काफी नुकसान होगा. फिलहाल, वनकर्मियों की हड़ताल ने मुसीबत और बढ़ा दी है.

Chhattisgarh Fire in Forest: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जंगलों की आग (Fire) बुझाने वाले वनकर्मी पिछले 9 दिनों से हड़ताल (Strike) पर है. राज्य के जंगलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. इसमें सर्वाधिक बस्तर (Bastar) और सरगुजा (Surguja) संभाग के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि हजारों स्पॉट में आग लगने के लोकेशन मिल रहे है. इससे वन्य जीव और वन संपदा को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

हड़ताल पर हैं आग बुझाने वाले वनकर्मी 
दरअसल, राज्य के 12 से 15 हजार वनगर्मी 21 मार्च से अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. इससे जंगलों की आग बुझाने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं. वनकर्मी बता रहे हैं कि राज्य में करीब 7 हजार स्पॉट पर छोटी बड़ी आग लगी है. इससे जंगल में रहने वाले छोटे बड़े जानवरों को काफी नुकसान होगा. इसमें खरगोश, हिरण और अन्य जंगली जानवरों के प्राण संकट में हैं. आग में झुलसने से कई जंगली जानवरों की मौत हो जाती है. इसके अलावा आग से जगलों में वन्य प्राणियों के भोजना भी जलकर खाक हो जाते हैं. कई बार जानवर तो आग से बच जाते हैं लेकिन बाद ने भूख से उनकी मौत हो जाती है.

करोड़ों रुपए का नुकसान
गर्मियों में लघु वनोपज कलेक्शन काम तेजी से चलता है. वनवासी जंगलों में महुआ, हर्रा, बेहरा, तेंदू पत्ता और औषधीय जड़ी बूटी बीनने के लिए जंगल में जाते है. इस बार गर्मी शुरू होते है जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे करोड़ों रुपए का एक दिन में नुकसान हो सकता है. राज्य सरकार लघु वनोपज का समर्थन मूल्य में खरीदी करती है. वनवासियों के जीवन का आधार भी यही वनोपज है, ऐसे इसे सुरक्षित रखना आवश्यक हो जाता है.

वन मंत्री ने कहा अधिकांश मांगें जायज 
वनकर्मियों के हड़ताल और जंगली में लगी आग के बाद वन मंत्र मोहम्मद अकबर ने वनकर्मियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मंगलवार को बैठक की है. रायपुर में हुई बैठक में वन मंत्री ने वन कर्मियों के मांगों को जायज ठहराया है और अधिकांश मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. लेकिन वन कर्मियों का कहना है कि जब तक लिखित में आदेश नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वनकर्मी भूपेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में 12 में से 10 मांगों मान ली गई हैं लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिलने के कारण हड़ताल जारी है.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा लगती है आग
वनकर्मियों ने बताया कि गर्मियों के दिन शुरू होने के बाद पेड़ो में घर्षण और मानवीय भूल के कारण जंगलों में आग लग जाती है. कई बार लघु वनोपज के संग्रहण के लिए गए वनवासी पेड़ के नीचे पत्ते को साफ करते हैं, उसमें आग लगा देते हैं जिसके कारण भी आग पूरे जंगल में फैल जाती है. सबसे ज्यादा बस्तर और सरगुजा संभाग में आग लगती है. इसके अलावा बिलासपुर वन मंडल के गौरेला पेंड्रा मरवाही, दुर्ग के कवर्धा, बालोद, रायपुर संभाग के गरियाबंद, धमतरी और बलौदा बाजार जिले के जंगलों में आग लगती है. आग लगने की सूचना सैटेलाइट मैप के माध्यम से, फील्ड कर्मी और ग्रामीणों से मिलती है. 

ये भी पढ़ें:

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
Embed widget